खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत नौबतपुर के बादीपुर गांव में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत नौबतपुर के बादीपुर गांव में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य और संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति किसानों को किया गया जागरूक

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत दिनांक 17 नवंबर, 2026 को नौबतपुर प्रखंड के बादीपुर गांव में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 75 किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. शिवानी, प्रधान वैज्ञानिक ने किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के महत्व तथा मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वस्थ मिट्टी टिकाऊ कृषि उत्पादन का आधार है। उन्होंने मृदा की उर्वरता बनाए रखने, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने तथा पर्यावरण के अनुकूल कृषि पद्धतियों के लाभों पर प्रकाश डालते हुए किसानों को रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और प्राकृतिक संसाधनों का समुचित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर संस्थान के डॉ. मणिभूषण, प्रधान वैज्ञानिक ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने मृदा की आवश्यकता एवं फसलों की पोषक तत्व संबंधी मांग के अनुरूप उर्वरकों के उचित प्रयोग की सलाह दी। साथ ही, उन्होंने हरी खाद के महत्व एवं इसके विभिन्न लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि हरी खाद के उपयोग से मृदा में जैविक पदार्थों की मात्रा बढ़ाने, मृदा की संरचना एवं उर्वरता में सुधार करने तथा फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम में विशेषज्ञों के साथ आईएआरआई, पटना हब के पीएचडी शोधार्थी श्री कुलदीप अनुरागी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं उर्वरकों के संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था, ताकि कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि हो, खेती की लागत कम हो और किसान आर्थिक रूप से सशक्त एवं समृद्ध बन सकें।

0 Response to "खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत नौबतपुर के बादीपुर गांव में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article