पटना में पहली बार ग्लोबल AI स्किल्स एंड एजुकेशन एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ

पटना में पहली बार ग्लोबल AI स्किल्स एंड एजुकेशन एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ

पटना: बिहार के युवाओं को आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राजधानी पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में विश्वामित्र सेना की तरफ से पहली बार तीन दिवसीय ग्लोबल AI स्किल्स एंड एजुकेशन एक्सपो 2026 का शुभारंभ किया गया। विश्वामित्र सेना के सौजन्य से आयोजित यह एक्सपो 19 से 21 नवंबर तक चलेगा।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बिहार के युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक तकनीकी कौशल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है, ताकि वे बदलते वैश्विक रोजगार बाजार की जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार कर सकें।

आयोजकों के मुताबिक, इस एक्सपो में 100 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी। साथ ही, युवाओं के लिए 5 हजार से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। एक्सपो के जरिए विद्यार्थियों और युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, करियर मार्गदर्शन और कौशल विकास के विभिन्न अवसरों की जानकारी मिलेगी।

आयोजकों का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के दौर में युवाओं को नई तकनीकों से परिचित कराना बेहद जरूरी है। यह एक्सपो बिहार के प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान कर सकता है।
विश्वामित्र सेना ने विद्यार्थियों, युवाओं और शिक्षण संस्थानों से इस तीन दिवसीय आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

0 Response to "पटना में पहली बार ग्लोबल AI स्किल्स एंड एजुकेशन एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article