तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
विभिन्न प्रमंडलों की चयनित खिलाड़ी ले रही हैं भाग
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का होगा राज्य टीम में चयन
पटना, 18 नवम्बर। खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना की मेजबानी में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के तहत राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय बालिका अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को पाटलिपुत्र इंडॉर स्टेडियम पटना में हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में राज्य के पांच प्रमंडलों की चयनित बालिका खिलाड़ियों के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन की जा रही हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री दीपक आनन्द,सचिव खेल विभाग के बास्केट कोर्ट पर फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर श्री रविंद्र नाथ चौधरी कार्यकारी निदेशक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना श्री हिमांशु सिंह उपनिदेशक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना श्री आनंदी कुमार कीड़ा कार्यपालक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जयनारायण कुमार जिला खेल पदाधिकारी पटना उपस्थित थे।
खेल में कैरियर की अपार संभावनाएं :
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्री दीपक आनंद सचिव खेल विभाग बिहार ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज खेल के क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना के तहत राजपत्रित पदों पर सीधी नियुक्ति भी दे रही है। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा की खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करनी चाहिए तथा अपनी कमियों को पहचान कर उसको दूर करने का प्रयास करना आवश्यक है लगातार कोशिश करने वाले की करने वाले की कभी हार नहीं होती।
उन्होंने निर्णायकों से पूरी निष्पक्षता और खेल भावना के साथ मुकाबलों का संचालन करने का आग्रह किया, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का उचित अवसर मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि आयोजन से जुड़े अधिकारियों के समन्वित प्रयास से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न होगी।
खिलाड़ियों को योजनाओं का लाभ उठाने की अपील
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित श्री रविंद्र नाथ चौधरी कार्यकारी निदेशक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग, बिहार ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न खेल योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने खिलाड़ियों से इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने की अपील की।
आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के कलाकारों के द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई जिसे खिलाड़ियों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
अतिथियों का स्वागत जिला खेल पदाधिकारी, पटना जयनारायण कुमार ने हरित पौधा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक श्री गौरी शंकर ने किया,।
इस अवसर पर तकनीकी पदाधिकारी के रूप में श्री अभिषेक कुमार दीपक कुमार, योगेश कुमार, अमरदीप कुमार अनिल कुमार विवेक कुमार रोनित कुमार राजीव कुमार बावला प्रिंस कुमार,धीरेन्द्र कुमार, सूरज मेजर, अभिमन्यु कुमार, रोहित कुमार, सूरज कुमार, दीपक कुमार, कल्याणी देवी, सहित विभिन्न प्रमंडलों से आए प्रशिक्षक, टीम प्रभारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुनी जाएगी बिहार की टीम
प्रतियोगिता में राज्य के सभी प्रमंडलों की चयनित खिलाड़ी, प्रशिक्षक और टीम प्रभारी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ियों के आवासन एवं भोजन की व्यवस्था पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना स्थित खेल छात्रावास में की गई है।
जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से 15 दक्ष तकनीकी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बिहार की राज्य टीम का गठन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय विद्यालय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।
पहले दिन के परिणाम
अंडर-14 आयु वर्ग मैं तिरहुत ने भागलपुर को 13 2 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया वहीं दूसरे मैच मगध प्रमंडल बनाम दरभंगा प्रमंडल के बीच खेला गया जिसमें मगध प्रमंडल ने 15 -2 से दरभंगा प्रमंडल को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
अंडर 17 आयु वर्ग में भागलपुर बनाम तिरहुत के बीच खेला गया जिसमें तिरहुत ने भागलपुर प्रमंडल को 29-2 से पराजित किया।
कल पूर्वाहन 8:00 बजे से मैच प्रारंभ होंगे, प्रतियोगिता का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण 20 नवंबर को किया जाएगा।
0 Response to "तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ"
एक टिप्पणी भेजें