19 वर्षीय शिवम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने लेट्स इंस्पायर बिहार के भागलपुर चीफ कोऑर्डिनेटर
**भागलपुर।* महज 19 वर्ष की उम्र में शिवम को सामाजिक एवं रचनात्मक पहल लेट्स इंस्पायर बिहार में भागलपुर के चीफ कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी मिलने से युवाओं में उत्साह है। कम उम्र में मिली यह जिम्मेदारी युवा नेतृत्व और सामाजिक भागीदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।लेट्स इंस्पायर बिहार का उद्देश्य शिक्षा, समता और उद्यमिता के प्रसार के माध्यम से बिहार के विकास में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। संगठन की ओर से बिहार के विभिन्न जिलों में अलग-अलग स्तर पर समन्वयकों की टीम कार्यरत है।शिवम के सामने भागलपुर में युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा शिक्षा, उद्यमिता और सकारात्मक सामाजिक पहल से जुड़े कार्यक्रमों को गति देने की जिम्मेदारी होगी। 19 वर्ष की उम्र में मिली इस जिम्मेदारी को युवा वर्ग के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
0 Response to "19 वर्षीय शिवम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने लेट्स इंस्पायर बिहार के भागलपुर चीफ कोऑर्डिनेटर"
एक टिप्पणी भेजें