टावर बुला रहा है, लेकिन पहले पटना! राइज़ एंड फॉल सीज़न 2 में शामिल होने से पहले तेज प्रताप यादव ने पटना में समर्थकों के साथ किया शक्ति प्रदर्शन
पटना: राइज़ एंड फॉल सीज़न 2 के टावर में कदम रखने से पहले, तेज प्रताप यादव ने पटना की सड़कों पर अपना पावर प्ले दिखाया। उन्होंने समर्थकों से मुलाकात की और अपने आगामी रियलिटी शो सफर को लेकर उत्साह बढ़ाया। शो में उनकी एंट्री पहले ही सामने आ चुकी है। दिन की शुरुआत एक इंटरैक्टिव मीट-एंड-ग्रीट से हुई, जहां तेज प्रताप ने रैली के लिए निकलने से पहले अपने समर्थकों से संवाद किया। इसके बाद उन्होंने भीड़ से बातचीत की और मीडिया से भी चर्चा की।
इस आयोजन में तेज प्रताप के राइज़ एंड फॉल सीज़न 2 की दुनिया में प्रवेश से पहले उनके समर्थक बड़ी संख्या में जुटे। उन्हें तेज प्रताप से मिलने और खेल में उतरने से पहले उनकी बातें सुनने का मौका मिला। मीट-एंड-ग्रीट से लेकर रैली तक, पूरे दिन उत्साह बना रहा। तेज प्रताप ने शो में अपने आगामी सफर और ऐसे खेल का हिस्सा बनने को लेकर बात की, जो शक्ति, रणनीति और बदलती परिस्थितियों के इर्द-गिर्द बुना गया है। इस आयोजन ने उनके बहुप्रतीक्षित प्रवेश से पहले माहौल को और रोमांचक बना दिया और उनके रिवील से जुड़ी चर्चा को टावर से पटना की सड़कों तक पहुंचा दिया।
और जहां समर्थक उनके लिए अपना उत्साह दिखाने के लिए एकजुट हुए, वहीं ‘प्राइस फॉर ऑल’ उन्हें खेल शुरू होने से पहले ही इसका हिस्सा बनने का मौका देता है। दर्शक वोट करके हर कंटेस्टेंट की शुरुआती वैल्यू तय कर सकते हैं—4 लाख, 3.5 लाख या 75,000। चुनी गई वैल्यू एपिसोड 1 में कंटेस्टेंट की इन-गेम स्थिति को सीधे प्रभावित करेगी। वोटिंग विंडो 20 से 23 सितंबर तक विशेष रूप से एमएक्स प्लेयर ऐप पर लाइव है, जिससे तेज प्रताप के समर्थकों को यह तय करने का मौका मिल रहा है कि वह खेल की शुरुआत किस वैल्यू से करें। राइज़ एंड फॉल सीज़न 2 का स्ट्रीमिंग प्रीमियर 26 सितंबर से हर दिन दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर एंड्रायड ऐप पर मुफ्त में होगा, जो अब एक नई पहचान— एमएक्स प्लेयर वाॅय प्राइम वीडियो—के साथ उपलब्ध है।
Prime Video भारत की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग सेवा है, जो एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स के लिए जानी जाती है। यह भारत में एक वन-स्टॉप एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन है, जहां Prime के साथ शामिल ब्लॉकबस्टर ओरिजिनल्स और एक्सक्लूसिव टाइटल्स के साथ-साथ फिल्मों के रेंटल का सबसे व्यापक चयन और 30+ ऐड-ऑन सब्सक्रिप्शन उपलब्ध हैं। इनमें Apple TV+, Lionsgate Play, Discovery+, Crunchyroll, BBC Player, Sony Pictures – Stream और MGM+ जैसे विकल्प शामिल हैं।
फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा ‘Amazon MX Player’ के Prime Video में एकीकरण के साथ, यह एकीकृत सेवा अब भारत में और भी व्यापक दर्शक वर्ग के लिए अधिक गहरी और समृद्ध कंटेंट लाइब्रेरी उपलब्ध कराती है। इसमें हिंदी, अंग्रेज़ी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अन्य भाषाओं में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों एवं शोज़ की विविध रेंज शामिल है।
Prime Video पर दर्शकों के पसंदीदा शोज़ जैसे Mirzapur, The Family Man, Panchayat, Paatal Lok, Farzi, Raakh, Subedaar, Matka King, Call Me Bae, Dhootha, Inspector Rishi, The Traitors, Rise & Fall, Sankalp, Jamnapaar, Aashram और Made In India: A Titan Story उपलब्ध हैं। इसके अलावा, ग्लोबल हिट्स में Project Hail Mary, Off Campus, The Boys, The Lord of the Rings: The Rings of Power, Reacher, The Summer I Turned Pretty और कई अन्य शामिल हैं।
0 Response to "टावर बुला रहा है, लेकिन पहले पटना! राइज़ एंड फॉल सीज़न 2 में शामिल होने से पहले तेज प्रताप यादव ने पटना में समर्थकों के साथ किया शक्ति प्रदर्शन"
एक टिप्पणी भेजें