विश्व ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित रिया और भवानी को माननीय शिक्षा मंत्री ने सौंपे 2-2 लाख के चेक
राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए दिया जाएगा हरसंभव सहयोग : माननीय शिक्षा मंत्री
पटना। विश्व ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयनित गोपालगंज की खिलाड़ी रिया सिंह और भवानी सिंह को मंगलवार को शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।
दो दिन पहले माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने दोनों खिलाड़ियों को विदेश यात्रा और अन्य खर्चों के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। दोनों खिलाड़ियों को सहायता उपलब्ध कराने की पहल श्री तिवारी ने माननीय मुख्यमंत्री से की थी। इस दिशा में त्वरित कार्रवाई के लिए उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री का हृदय से आभार जताया।
विकास भवन स्थित कार्यालय कक्ष में माननीय शिक्षा मंत्री ने रिया और भवानी को बधाई देते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से बिहार का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्व ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दोनों के बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
0 Response to "विश्व ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित रिया और भवानी को माननीय शिक्षा मंत्री ने सौंपे 2-2 लाख के चेक"
एक टिप्पणी भेजें