बुंदेली शेफ सीजन-4 में नैन्सी शिवहरे के सिर सजा जीत का ताज
*बुंदेली शेफ सीजन-4 की विजेता बनीं बेंगलुरु की नैन्सी
_- सीजन-1 से 4 तक के सेमीफाइनलिस्ट और फाइनलिस्ट को मिलेगा क्लाउड किचन या कुकिंग स्टार्टअप के लिए आर्थिक सहयोग_
*झांसी, 7 सितंबर 2026।* लाखों दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुके बुंदेलखंड के सबसे लोकप्रिय और तेजी से उभरते डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म *बुंदेलखंड 24x7* द्वारा आयोजित लोकप्रिय पाक-कला प्रतियोगिता *‘बुंदेली शेफ सीजन-4’* का ग्रैंड फिनाले रविवार को झांसी में संपन्न हुआ। बुंदेलखंड की पारंपरिक पाक-कला, स्थानीय स्वाद और महिला प्रतिभाओं को मंच देने वाली इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पांच प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बाद बेंगलुरु की नैन्सी ने बुंदेली शेफ सीजन-4 का खिताब अपने नाम किया, जबकि ललितपुर की स्वाती जैन फर्स्ट रनरअप और टीकमगढ़ की प्रतिभा मिश्रा द्वितीय रनरअप रहीं। फाइनल मुकाबले में भोपाल की हेमा गुप्ता और इंदौर की सुरुचि जैन ने भी अपनी पाक-कला का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतिभागियों के व्यंजनों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल में शामिल अपना दल (एस) महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री दीपमाला कुशवाहा और प्रसिद्ध शेफ संजय शर्मा ने किया साथ ही काजल कुशवाहा मौजूद रही।
इस अवसर पर *बुंदेलखंड 24x7 के फाउंडर डॉ. अतुल मलिकराम* ने कहा, _"बुंदेली शेफ का उद्देश्य केवल एक प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि बुंदेलखंड के पारंपरिक स्वाद और प्रतिभाओं को व्यापक पहचान दिलाना है। हमारा प्रयास है कि प्रतिभागियों का हुनर प्रतियोगिता तक सीमित न रहे, बल्कि उन्हें अपने कौशल को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर भी मिलें।"_
दीपमाला कुशवाहा जी ने सभी फाइनलिस्ट को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “बुंदेली शेफ सीजन-4 की सभी फाइनलिस्ट महिला सशक्तीकरण की एक प्रेरणादायक मिसाल हैं। इन्होंने अपने घर और किचन की सीमाओं से निकलकर बुंदेलखंड के पारंपरिक स्वाद, संस्कृति और पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने का जो प्रयास किया है, वह सराहनीय है। सभी फाइनलिस्ट ने बेहद शानदार तैयारी की है और अपनी प्रतिभा से बुंदेली व्यंजनों की समृद्ध विरासत को एक नई पहचान देने का काम किया है। मेरी सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं हैं।”
0 Response to "बुंदेली शेफ सीजन-4 में नैन्सी शिवहरे के सिर सजा जीत का ताज"
एक टिप्पणी भेजें