विश्वामित्र सेना के निःशुल्क कांवरिया सेवा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ शुभारंभ

विश्वामित्र सेना के निःशुल्क कांवरिया सेवा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ शुभारंभ

बक्सर। श्रावण मास की पावन कांवर यात्रा के अवसर पर बक्सर के अहिरौली मोड़ स्थित विश्वामित्र सेना द्वारा श्रद्धालु कांवरियों की सेवा हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, कांवरिया सेवा एवं एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दक्षिण बिहार प्रांत कार्यवाह राजेंद्र प्रसाद, जिला प्रचारक अभिषेक भारती तथा विश्वामित्र सेना के सनातनी कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चौबे ने कहा कि "कांवर यात्रियों की सेवा ही सच्ची सनातनी सेवा है।" उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है तथा विश्वामित्र सेना समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
शिविर में जिला चिकित्सा टीम द्वारा श्रद्धालुओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सा टीम में डॉ. प्रियंका कुमारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुनीता कुमारी तथा प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रिंस सिंह ने सैकड़ों कांवरियों का रक्तचाप, शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एम्बुलेंस सेवा भी पूरे समय उपलब्ध रही, जिससे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वामित्र सेना के अशोक उपाध्याय, रवि राज, बच्चन चौबे, गोवर्धन चौबे, अर्जुन तिवारी, टिशू कुमार, रविकांत कुशवाहा, बलराम मिश्रा, दीप नारायण चौबे, चंदन पाठक एवं ऋषिकेश पांडे सहित अनेक सनातनी कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।
विश्वामित्र सेना ने बताया कि श्रावण मास के दौरान शिवभक्त कांवरियों की सेवा के लिए यह सेवा शिविर निरंतर संचालित रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं आवश्यक सेवाएं सहज रूप से उपलब्ध कराई जा सकें।

0 Response to "विश्वामित्र सेना के निःशुल्क कांवरिया सेवा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ शुभारंभ"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article