सगुना मोड़ स्थित आईओसीएल पेट्रोल पंप परिसर में नए सुधा पार्लर का शुभारंभ

सगुना मोड़ स्थित आईओसीएल पेट्रोल पंप परिसर में नए सुधा पार्लर का शुभारंभ

पटना, 04 अगस्त 2026

उपभोक्ताओं तक ताज़े, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पादों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (कॉम्फेड) के ब्रांड सुधा ने आज सगुना मोड़ के समीप रंजन फ्यूल स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पेट्रोल पंप परिसर में नए सुधा पार्लर का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक (CMD) Shri Shirsat Kapil Ashok तथा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निदेशक (मार्केटिंग) Shri Saumitra srivastava ने संयुक्त रूप से सुधा पार्लर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
नव स्थापित सुधा पार्लर के माध्यम से उपभोक्ताओं को सुधा के दूध, दही, घी, पनीर, मिठाइयों, आइसक्रीम एवं अन्य डेयरी उत्पाद एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होंगे। यह पहल उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय डेयरी उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कॉम्फेड एवं इंडियन ऑयल के मध्य यह सहयोग आम उपभोक्ताओं तक सुधा के उत्पादों की पहुँच को और व्यापक बनाएगा। दोनों संस्थानों की यह संयुक्त पहल गुणवत्ता, सुविधा एवं उपभोक्ता संतुष्टि के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करती है।

0 Response to "सगुना मोड़ स्थित आईओसीएल पेट्रोल पंप परिसर में नए सुधा पार्लर का शुभारंभ"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article