भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य का जहानाबाद और अरवल जिले का दौरा, पीड़ितों से मिले
*महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य कल जाएंगे सिवान, आंदोलन में घायल छात्रों एवं उनके परिजनों से करेंगे मुलाकात*
*RSS और भाजपा जेन-जी को बदनाम करने की कोशिश बंद करे*
भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य बिहार दौरे पर हैं। 7 अगस्त तक बिहार में रहेंगे एवं बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे एवं विभिन्न घटनाओं में पीड़ित परिवारों से मिलेंगे।महासचिव ने आज जहानाबाद एवं अरवल जिले का दौरा किया एवं पुलिस दमन और हिंसा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। पाखरपुर में रागिनी देवी के परिजनों और हैबतपुर में टुनटुन महतो के परिजनों से मुलाकात की और उनके प्रति संवेदना व्यक्त की। पिछले दिनों सामंती उत्पीड़न के शिकार चैती पीपर के ग्रामीणों से भी मुलाकात किया।उन्होंने भादसी में टाडा बंदी चूरामन भगत की श्रद्धांजलि सभा में भी भाग लिया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि शराबबंदी के नाम पर पुलिस की गुंडागर्दी चरम पर, शराब माफियाओं पर कार्रवाई की बजाय आम लोगों को जेल में सरकार ठूंस रही है।
बांकीपुर चुनाव परिणाम ने बिहार में बदलाव की आहट दी, यह रुझान अब पूरे बिहार में दिखने लगा है। उन्होंने आगे कहा कि जेन-जी आंदोलन को बदनाम करने की साजिश सरकार बंद करे।
उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया, गोली चलाई गई और गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए। बड़ी संख्या में नौजवानों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। सरकार ने खुद कहा था कि गिरफ्तार सभी नौजवानों को रिहा किया जाएगा, लेकिन अभी भी कई नौजवान जेलों में बंद हैं। उन्होंने मांग की कि सभी गिरफ्तार छात्र-युवाओं को तत्काल रिहा किया जाए और उनके ऊपर लगाए गए मुकदमे वापस लिए जाएं।
कल 5 अगस्त को महासचिव सिवान जिले का दौरा करेंगे एवं पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोली से घायल छात्र एवं अन्य घायल छात्रों से मुलाकात करेंगे ,सिवान के अंबेडकर पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे।
बेहतर शिक्षा और सम्मानजनक रोज़गार के लिए,
नहरों में पानी तथा गरीबों के वास–आवास के लिए,
एनकाउंटर, बुलडोज़र और पुलिसिया दमन के राज के ख़िलाफ़ महासचिव 6 अगस्त को पालीगंज हाई स्कूल खेल मैदान में संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।
0 Response to "भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य का जहानाबाद और अरवल जिले का दौरा, पीड़ितों से मिले"
एक टिप्पणी भेजें