सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्री श्रवण कुमार ने किया “MyIndustryDesk.com” का शुभारंभ
पटना, 28 जुलाई 2026 : बिहार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, नए उद्यमियों तथा स्वरोजगार से जुड़े लोगों को सरकारी औद्योगिक नीतियों, बैंकिंग सहायता एवं आवश्यक दस्तावेजीकरण संबंधी जानकारी सहज एवं किफायती रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित डिजिटल प्लेटफॉर्म MyIndustryDesk.com का आज शुभारंभ बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्री श्रवण कुमार द्वारा किया गया।
इस पहल को बिहार में उद्यमिता को अधिक सरल, सुलभ और जानकारी-आधारित बनाने की दिशा में एक प्रयास के रूप में विकसित किया गया है। विशेष रूप से छोटे शहरों एवं जिलों में कार्यरत उद्यमियों को अक्सर सरकारी योजनाओं की सही जानकारी, बैंक ऋण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की तैयारी तथा बैंक की अपेक्षाओं के अनुरूप दस्तावेजी सुधार के लिए उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने में कठिनाई होती है।
MyIndustryDesk.com के माध्यम से उद्यमियों को एक ही डिजिटल मंच पर केंद्र एवं राज्य सरकार की औद्योगिक एवं MSME नीतियों तथा योजनाओं की उपयोगी जानकारी, बैंक ऋण एवं वित्तीय सहायता से संबंधित मार्गदर्शन और बैंकिंग दस्तावेजीकरण एवं आवश्यक सुधार से जुड़ी सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। प्लेटफॉर्म का विशेष उद्देश्य यह है कि सही जानकारी और उपयुक्त दस्तावेजी सहायता का अभाव किसी छोटे उद्यमी के व्यवसाय की स्थापना, विस्तार अथवा बैंक वित्त प्राप्त करने में बाधा न बने। डिजिटल माध्यम और प्रोफेशनल विशेषज्ञता के समन्वय से आवश्यक सेवाओं को कम लागत पर अधिक लोगों तक पहुँचाने की परिकल्पना की गई है।
इस अवसर पर इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स (ICC), बिहार स्टेट काउंसिल के चेयरमैन श्री प्रभात कुमार सिन्हा ने कहा कि यह
0 Response to "सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्री श्रवण कुमार ने किया “MyIndustryDesk.com” का शुभारंभ"
एक टिप्पणी भेजें