तेजस्वी प्रसाद यादव ने बांकीपुर में रोड शो किया और राज्य सरकार को छात्र मुद्दे पर घेरा

तेजस्वी प्रसाद यादव ने बांकीपुर में रोड शो किया और राज्य सरकार को छात्र मुद्दे पर घेरा

पटना 27 जुलाई 2026 
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मीठापुर प्रधान कार्यालय से रोड शो कार्यक्रम शुरू किया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल थे। पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न इलाकों में रोड शो किया गया । इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे । 
      रोड शो के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला और छात्र आंदोलन के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठाए। इन्होंने दावा किया कि बांकीपुर में इस बार चुनावी माहौल राजद के पक्ष में है और जनता ने भाजपा को हराने का मन बना लिया है।  तेजस्वी ने कहा कि इस बार बांकीपुर से लालटेन जलेगा। 
  छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार पहले किसानों को ठग रही थी और अब छात्रों के साथ भी अन्याय कर रही है. इन्होंने कहा कि यदि सोमवार शाम तक गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया गया और उन पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो बिहार में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी भी जन आंदोलन में आज तक एके-47 का इस्तेमाल नहीं हुआ था. उन्होंने आरोप लगाया कि एके-47 से फायरिंग की घटना के बाद केवल जवान को निलंबित कर दिखावटी कार्रवाई की गई, जबकि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. इन्होंने सवाल उठाया कि फायरिंग किसके आदेश पर हुई और इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।
 तेजस्वी यादव ने छात्र आंदोलन की न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सामने आकर बताना चाहिए कि बिहार के किन-किन जिलों से कितने छात्रों को गिरफ्तार किया गया, उन पर कौन-कौन सी धाराएं लगाई गईं और फायरिंग किसके आदेश पर कराई गई.राजद नेता ने मीठापुर, चांदपुर बेला, सिपारा, विग्रहपुर, पोस्टल पार्क, चिरैयाटांड़ पुल, गोरिया टोली, लालजी टोला, पीरमुहानी, आयुर्वेदिक कॉलेज, लोहानीपुर, साहित्य सम्मेलन, दरियापुर, खेतान मार्केट और सब्जीबाग चौराहा तक  राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का रोड शो निकाला गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बंटी यादव के परिवार से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की और कहा कि न्याय की लड़ाई राष्ट्रीय जनता दल लड़ेगा और इंसाफ दिला कर रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, भोला यादव,डॉ रामानंद यादव  ,रणविजय साहू, अख्तरुल इस्लाम शाहीन , डॉ सुनील सिंह,शक्ति सिंह यादव, डॉ उर्मिला ठाकुर के अलावा बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। रोड शो में नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव और महागठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी श्रीमती रेखा गुप्ता एक ही गाड़ी पर हाथ जोड़कर लोगों से आशीर्वाद और समर्थनमांग रहे थे। 
राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि कल कल  दिनांक 28 जुलाई को सुबह 10:00 बजे पहलवान मार्केट बोरिंग रोड से रोड शो का कार्यक्रम शुरू होगा। जो बोरिंग रोड चौराहा, राजापुर पुल, दूजरा मस्जिद, पुलिस लाइन चौराहा, लोदीपुर मेन रोड, चीन कोठी, उत्तरी मंदिरी, इनकम टैक्स गोलंबर, किदवई पुरी, चकारम  देवी मंदिर के समीप समाप्त होगा। 

0 Response to "तेजस्वी प्रसाद यादव ने बांकीपुर में रोड शो किया और राज्य सरकार को छात्र मुद्दे पर घेरा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article