पटना लौटने पर सेतु मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत
- *बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रवीन्द्रण शंकरण ने एयरपोर्ट पर स्वागत कर बढ़ाया हौसला*
*पटना,15 जुलाई 2026*:- चीन में हुए एशियन अंडर 23 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 में भारत के लिए दो पदक जीत कर राज्य और देश का नाम रोशन करने वाले मोतिहारी बिहार के सेतु मिश्रा का पटना लौटने पर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।
एयरपोर्ट पर सेतु का स्वागत कर हौसला बढ़ाने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण स्वयं उपस्थित रहे तथा फ़ूल माला और अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया। साथ में बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव श्री लियाकत अली, खेल प्राधिकरण के मोहम्मद हारुन,सेतु की माताजी सहित भारी संख्या खिलाड़ी और परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे। मौके पर बिहार के प्रतिभावान राष्ट्रीय स्तर के धावक विभास्कर कुमार भी उपस्थित रहे और श्री शंकरण ने अंगवस्त्र और फूल माला से उनका भी अभिनंदन कर हौसला बढ़ाया।
चीन में हुए एशियन अंडर 23 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेतु मिश्रा ने भारत के लिए 20254×400 मीटर मिक्स्ड रिले दौड़ में स्वर्ण पदक और 4×400 मीटर रिले में रजत पदक जीतकर देश और बिहार का नाम रोशन किया है।
श्री शंकरण ने कहा कि सेतु मिश्रा की यह उपलब्धि बिहार के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ती है। वे एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाले बिहार के पहले एथलीट बन गए हैं और विश्वास है कि सेतु भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत और बिहार का नाम रोशन करते रहेंगे।
0 Response to "पटना लौटने पर सेतु मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत"
एक टिप्पणी भेजें