जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना एवं एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट ऑफ बीसीडीए की संयुक्त पहल

जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना एवं एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट ऑफ बीसीडीए की संयुक्त पहल

पटना, 26 जुलाई 2026:
जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना एवं एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट ऑफ बीसीडीए के सहयोग से रविवार को मेदांता क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। यह क्लिनिक ट्रस्ट भवन, एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट ऑफ बीसीडीए, जगतनारायण रोड, कदमकुआं, पटना में शुरू किया गया है। इस पहल का उद्देश्य बीसीडीए से जुड़े कर्मचारियों, सदस्यों और उनके परिजनों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं, प्राथमिक परामर्श और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के और करीब लाना है।
कार्यक्रम में श्री पी. के. अग्रवाल, अध्यक्ष, बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, श्री राम लाल खेतान, अध्यक्ष, बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, श्री परसन कुमार सिंह, अध्यक्ष, बीसीडीए, तथा डॉ. रवि शंकर सिंह, मेडिकल डायरेक्टर, जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर बीसीडीए से श्री प्रभाकर कुमार, महासचिव, श्री तरुण कुमार, प्रशासनिक सचिव, श्री प्रदीप चौरसिया, उपाध्यक्ष, तथा श्री उत्पल कुमार सेन, संरक्षक भी उपस्थित रहे। मेदांता पटना की ओर से डॉ. आशीष कुमार झा, डायरेक्टर – गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, डॉ. किशोर झुनझुनवाला, डायरेक्टर – क्रिटिकल केयर, डॉ. अभिषेक कुमार, एचओडी – इमरजेंसी एंड ट्रॉमा, और डॉ. अभिषेक रमन, कंसल्टेंट – नेफ्रोलॉजी सहित अस्पताल की टीम उपस्थित रही।

श्री पी. के. अग्रवाल, अध्यक्ष, बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि व्यापारिक और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की आसान उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बीसीडीए जैसे बड़े संगठन से जुड़े कर्मचारियों और परिवारों के लिए इस प्रकार की स्वास्थ्य पहल समय की जरूरत है। मेदांता क्लिनिक के माध्यम से लोगों को प्राथमिक स्तर पर सही परामर्श और समय पर चिकित्सा मार्गदर्शन मिल सकेगा।

श्री राम लाल खेतान, अध्यक्ष, बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने कहा कि स्वस्थ मानव संसाधन किसी भी संस्था और समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए निवारक स्वास्थ्य जांच, समय पर सलाह और विशेषज्ञ अस्पताल से जुड़ाव बेहद आवश्यक है। मेदांता पटना और बीसीडीए की यह पहल संगठित स्वास्थ्य सेवा मॉडल की दिशा में उपयोगी कदम है।

श्री परसन कुमार सिंह, अध्यक्ष, बीसीडीए ने कहा कि बीसीडीए अपने सदस्यों, कर्मचारियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए लगातार कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि मेदांता क्लिनिक का शुभारंभ इसी सोच का विस्तार है, जिससे बीसीडीए परिवार को स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिल सकेगी। उन्होंने मेदांता पटना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग भविष्य में स्वास्थ्य जागरूकता और समय पर उपचार को मजबूत करेगा।
डॉ. रवि शंकर सिंह, मेडिकल डायरेक्टर, मेदांता पटना ने कहा कि मेदांता का उद्देश्य विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को लोगों के और करीब लाना है। उन्होंने कहा कि कई बार मरीज छोटी समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं और बाद में वही बीमारी गंभीर रूप ले लेती है। ऐसे क्लिनिक समय पर सलाह, स्क्रीनिंग और सही रेफरल में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि मेदांता पटना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा, निवारक स्वास्थ्य जागरूकता और समन्वित उपचार के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों ने कहा कि इस क्लिनिक के माध्यम से बीसीडीए से जुड़े लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर समय रहते मार्गदर्शन मिलेगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें मेदांता पटना के विशेषज्ञ विभागों से जोड़ा जा सकेगा। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को केवल अस्पताल तक सीमित न रखकर समुदाय और संस्थागत स्तर तक पहुंचाने का प्रयास है।

0 Response to "जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना एवं एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट ऑफ बीसीडीए की संयुक्त पहल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article