कल 27 जुलाई को तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा महागठबंधन प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया जाएगा : एजाज अहमद

कल 27 जुलाई को तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा महागठबंधन प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया जाएगा : एजाज अहमद

पटना 26 जुलाई 2026 :

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा कल दिनांक 27 जुलाई 2026 को महागठबंधन प्रत्याशी श्रीमती रेखा गुप्ता के समर्थन में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया जाएगा।
       इन्होंने आगे बताया कि रोड शो का शुभारंभ 27 जुलाई को 1:00 दिन से प्रधान चुनाव कार्यालय मीठापुर से करेंगे। इसके बाद चांदपुर बेला, सिपारा,  बिग्रहपुर, पोस्टल पार्क, चिरैया ट्रांड पुल, गोरिया टोली, लालजी टोला, पीर मुहानी
 (उमा सिनेमा), आयुर्वैदिक कॉलेज से लोहानीपुर, साहित्य सम्मेलन, दरियापुर, खेतान मार्केट, बिरला मंदिर, सब्जी बाग चौराहा पर समापन होगा। 
इन्होंने ने बताया कि रोड शो में विभिन्न जगहों पर लोगों से मिलेंगे और रेखा गुप्ता की जीत को सुनिश्चित बनाने के लिए लोगों से अपील करेंगे। 

0 Response to "कल 27 जुलाई को तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा महागठबंधन प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया जाएगा : एजाज अहमद "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article