बांकीपुर में नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में जनसैलाब, जनसंपर्क और जनसभा में उमड़ा अपार समर्थन
*भाजपा जमीनी कार्यकर्ताओं को देती है सम्मान, बांकीपुर में फिर खिलेगा कमल : नीरज कुमार सिन्हा*
*जंक्शन मंडल से सिपारा तक जनसंपर्क तेज, बांकीपुर की जनता ने भाजपा की जीत का किया संकल्प*
*विधान पार्षद पवन सिंह ने नीरज सिन्हा के लिए मांगा वोट, विशाल जनसभा को किया संबोधित*
पटना, 25 जुलाई। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा का जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। आज उन्होंने भोजपुरी गायक एवं बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह के साथ विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जनसभा में उपस्थित लोगों ने भाजपा के पक्ष में जोरदार समर्थन व्यक्त करते हुए बांकीपुर में एक बार फिर कमल खिलाने का संकल्प दोहराया।
अपने संबोधन में नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जो जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान और अवसर देती है। दूसरी पार्टियां केवल दावे करती हैं, जबकि भाजपा अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपती है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आज स्थानीय लोग स्वयं कहते हैं कि बिहार में विकास की गति इतनी तेज रही है कि वर्षों बाद लौटने वाला व्यक्ति राज्य को पहचान नहीं पाता।
सिपारा में आयोजित महिला उद्यमी सम्मान समारोह में भी नीरज कुमार सिन्हा ने भाग लिया और महिला उद्यमियों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए भाजपा सरकार लगातार कार्य कर रही है तथा समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
इसके बाद नीरज कुमार सिन्हा ने बांकीपुर विधानसभा के जंक्शन मंडल अंतर्गत वार्ड-27 में कौशल्या अपार्टमेंट से बिहार टेक्स्ट बुक पब्लिकेशन तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद किया तथा उनका स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त किया।
कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य हरि सहनी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। विकास, सेवा और सुशासन के संकल्प के साथ बांकीपुर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि बांकीपुर की जनता इस बार रिकॉर्ड मतों से भाजपा को विजयी बनाएगी।
0 Response to "बांकीपुर में नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में जनसैलाब, जनसंपर्क और जनसभा में उमड़ा अपार समर्थन"
एक टिप्पणी भेजें