नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव राजद के प्रदेश महासचिव नंदू यादव के आवास पहुंचे

नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव राजद के प्रदेश महासचिव नंदू यादव के आवास पहुंचे

पटना 29 जुलाई 2026 

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि चुनाव प्रचार के आखिरी दिन देर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव नंदू यादव के आवास पर नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी श्रीमती रेखा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री श्री शिवचंद्र राम के  साथ पहुंचे। जहां नंदू यादव ने नेता प्रतिपक्ष सहित सभी का स्वागत किया और आशवस्त किया की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में परिवर्तन के लिए वोट पड़ेगा और चकारम में नेता प्रतिपक्ष के आने से एक अलग सा माहौल बन गया है ।
इस अवसर पर पटना महानगर अध्यक्ष महताब आलम,प्रदेश महासचिव बबलू मालाकार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। ज्ञात हो कि दूसरे चरण के रोड शो का अंतिम पड़ाव चकारम  में ही था।

0 Response to "नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव राजद के प्रदेश महासचिव नंदू यादव के आवास पहुंचे "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article