बरसात में अलर्ट      डॉ.आशुतोष उपाध्यायकार्यकारी निदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना – 800014

बरसात में अलर्ट डॉ.आशुतोष उपाध्यायकार्यकारी निदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना – 800014

1. ग्रीन अलर्ट (Green Alert) — सामान्य स्थिति (24 घंटों में बरसात 64.4 मि0मी0 से कम)
मौसम रहता है सामान्य, और न कोई मन में त्रास।
धीमी-धीमी होती बरसात, मन में भरता उल्लास।
समझो ग्रीन अलर्ट का संकेत, सब कुछ है अनुकूल। 
तुम करना कृषि कार्य ससमय, और न होना उदास।
2. येलो अलर्ट (Yellow Alert) — सजग रहने का संकेत (24 घंटों में बरसात 64.5 – 115.5 मि0मी0)
येलो अलर्ट के आ जाने पर, तुम हो जाना सचेत।
आने वाली घटायेँ बरसेगीं, पानी से भरेगा खेत।
नुकसान बहुत कम होगा, रहेगा सजग हर जीव। 
मौसम की हर चाल पर, तुम रखना दृष्टि समेत।
3. ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) — भारी बारिश की चेतावनी (24 घंटों में बरसात 115.6– 204.4 मि0मी0)
ऑरेंज अलर्ट का स्पष्ट संकेत, देता मौसम का विज्ञान।
होगी भारी बारिश धरा पर, यही है इसकी पहचान।
आप अधिक समय घर पे ही गुजारें, बाहर कम जायें। 
बढ़ सकती हैं मुश्किलें आपकी, रखें अपना पूरा ध्यान।

4. रेड अलर्ट (Red Alert) — भारी तबाही की आशंका (24 घंटों में बरसात 204.5 मि0मी0 से अधिक)
रेड अलर्ट का मतलब, संकट भारी सब पर आज।
रौद्र रूप में आ रही, वर्षा की गड़गड़ाती आवाज़।
तुम रहो सुरक्षित स्थानों पर, और टालो यात्रायें। 
यह है प्रकृति का उग्र प्रकोप, बिगड़ेगा सब काज।
5. किसानों को नुकसान (फसलों की बर्बादी)
जब होती है यहाँ अतिवृष्टि, और डूबते लहलाते खेत।
सड़ जाती हैं फसलें एवं खाद्यान्न, बहती मिट्टी से रेत।
पलभर में ही मिल जाती धूल में, किसान की मेहनत।  
कर्जों के दलदल में फँसकर, हो जाता है कृषक अचेत।
6. आम जनता को नुकसान (जनजीवन ठप्प)
जल भराव होता गलियों में, रुक जाती है कार।
बिजली-पानी ठप्प हो जाता, गिरते घर-दीवार।
बढ़ता डर बीमारी का, व होता जनजीवन ठप्प।  
झेलता आम आदमी विपदा, एवं संकट बारंबार।
7. पशुधन और संपत्ति को हानि
बहने लगते हैं जीव जन्तु, और  गिरते हैं पेड़।
कच्चे घर ढहने लगते हैं, और मरते गाय भेड़।
बड़ी आर्थिक चपत लगती, रुकते सारे काम। 
प्रकृति की तूफ़ानी मार, देती सबको उधेड़।
8. बिजली और आकाशीय बिजली (गाज) से बचाव
बिजली के कड़कने पर, पेड़ के नीचे न लें आश्रय।
लोहे के सब खंभों से, दूरी बनाने का रखें निश्चय।
घर के भीतर रखें खुद को, बंद रखें सब उपकरण। 
सावधानी बरतें सभी जगह, इससे टलता है भय।

9. जलभराव और सुरक्षित यात्रा के उपाय
गहरे पानी में कभी भी, वाहन को न ले जायें।
गड्ढों और उफान से, अपनी दूरी सदैव बनायें।
पियें उबालकर पानी, दूरी बनायें मच्छरों से। 
मानें प्रशासन की बातें , एवं संकट दूर भगायें।
10. किसानों के लिए बचाव के उपाय
खेतों से ससमय जल निकासी, है उचित जल प्रबंध।
पक्की फसलों को काट कर रखना, है भंडारण प्रबंध।
मौसम की सुन सूचना, करो काम जलवायु अनुकूल। 
फसलों का बीमा कराकर, सुरक्षित कर लो अनुबंध।

0 Response to "बरसात में अलर्ट डॉ.आशुतोष उपाध्यायकार्यकारी निदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना – 800014"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article