महिला एवं बाल विकास निगम, अररिया के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW), अररिया द्वारा वार्ड संख्या–08 , हरिया,प्रखंड , अररिया ,जिला अररिया में ग्रामीणों के साथ *“सखी वार्ता”* कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महिला एवं बाल विकास निगम, अररिया के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW), अररिया द्वारा वार्ड संख्या–08 , हरिया,प्रखंड , अररिया ,जिला अररिया में ग्रामीणों के साथ *“सखी वार्ता”* कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों को बाल विवाह, लैंगिक हिंसा, दहेज प्रथा एवं महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें उपलब्ध सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान करना था।

**सखी वार्ता के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति होने के साथ-साथ कानूनन अपराध भी है। इसके दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य के महत्व को समझाया गया। साथ ही विवाह की वैधानिक आयु एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी गई।इसके अतिरिक्त महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्य, लाभ एवं पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई।*
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, पोषण, कौशल विकास एवं साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। महिलाओं को संकट की स्थिति में उपलब्ध सेवाओं—जैसे कानूनी सहायता, परामर्श सेवा, चिकित्सा सहायता, अस्थायी आश्रय एवं पुलिस सहयोग—की जानकारी दी गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन 181 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं किशोरियों को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने हेतु विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने बाल विवाह मुक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण हेतु सामूहिक रूप से शपथ ली।

0 Response to "महिला एवं बाल विकास निगम, अररिया के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW), अररिया द्वारा वार्ड संख्या–08 , हरिया,प्रखंड , अररिया ,जिला अररिया में ग्रामीणों के साथ *“सखी वार्ता”* कार्यक्रम का आयोजन किया गया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article