संस्कृति मंत्रालय की फेलोशिप के लिए सात रंगकर्मियों का चयन, माननीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने दी बधाई
• वरिष्ठ एवं कनिष्ठ फेलोशिप के लिए सात रंगकर्मियों का चयन
• रंगमंच एवं सांस्कृतिक शोध के क्षेत्र में कलाकारों को मिली राष्ट्रीय पहचान
• माननीय मंत्री ने कहा— यह राज्य की समृद्ध रंगमंचीय परंपरा के लिए गौरव का विषय
पटना। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के माननीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा घोषित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ फेलोशिप के लिए सात रंगकर्मियों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
चयनित कलाकारों में वरिष्ठ फेलोशिप के लिए वरिष्ठ रंगकर्मी शारदा एवं कृष्णलाल का चयन किया गया है। वहीं कनिष्ठ फेलोशिप के लिए मृत्युंजय शर्मा, राजीव रंजन, सिकंदर, सचिन कुमार एवं अनुप्रिया का चयन हुआ है।
माननीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि रंगमंच और सांस्कृतिक क्षेत्र में कार्यरत कलाकारों की साधना, समर्पण और सृजनात्मक प्रतिभा का सम्मान है। संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रदान की जाने वाली फेलोशिप कलाकारों और शोधकर्ताओं को अपने विषय पर गहन अध्ययन, शोध एवं सृजनात्मक कार्य करने का अवसर प्रदान करती है।
उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति समाज की आत्मा होती है तथा कलाकार हमारी सांस्कृतिक विरासत के संवाहक हैं। ऐसे सम्मान और फेलोशिप कलाकारों को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं तथा युवा पीढ़ी को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
माननीय मंत्री ने सभी चयनित कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सृजनात्मक यात्रा की कामना करते हुए उन्हें पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
0 Response to "संस्कृति मंत्रालय की फेलोशिप के लिए सात रंगकर्मियों का चयन, माननीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने दी बधाई"
एक टिप्पणी भेजें