स्व. डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद स्मृति संग्रहालय में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

स्व. डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद स्मृति संग्रहालय में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

• स्व. डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद की पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि समारोह
• माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माल्यार्पण कर किया नमन
• अनेक जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों ने दी श्रद्धांजलि

पटना। स्व. डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद की पुण्यतिथि के अवसर पर पटना स्थित स्व. डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद स्मृति संग्रहालय में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने स्व. डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने स्व. डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद के जीवन, व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा, सामाजिक सरोकारों तथा लोकहित के कार्यों के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की थी। उनके आदर्श और मूल्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
श्रद्धांजलि समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शाहनवाज हुसैन, बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री दिलीप जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से विभागीय पदाधिकारी श्री विमल तिवारी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

समारोह में उपस्थित लोगों ने स्व. डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

0 Response to "स्व. डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद स्मृति संग्रहालय में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अर्पित की श्रद्धांजलि"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article