बक्सर को अयोध्या और काशी की तर्ज पर विकसित करने की मांग, बक्सर कॉरिडोर बनाने पर जोर
विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे बक्सर को धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग की है। कहना है कि यदि बिहार में अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना है तो पर्यटन क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देनी होगी।चौबे ने कहा कि बक्सर महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि है और यह भूमि हिंदू सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत को अपने भीतर समेटे हुए है। इसलिए बक्सर को अयोध्या और काशी की तर्ज पर विकसित करते हुए बक्सर कॉरिडोर का निर्माण किया जाए, ताकि यहां की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल सके।
बक्सर कॉरिडोर के निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर स्थापित करने में मदद मिलेगी।
0 Response to "बक्सर को अयोध्या और काशी की तर्ज पर विकसित करने की मांग, बक्सर कॉरिडोर बनाने पर जोर"
एक टिप्पणी भेजें