चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल माननीय केन्द्रीय संचार मंत्री से मिला एवं शताब्दी के अवसरपर डाक टिकट जारी करने तथा शताब्दी समारोह में पधारने का आग्रह किया
आज पूर्वाह्न में बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष पी० के० अग्रवाल एवं कार्यकारणी सदस्य सुमित कुमार माननीय केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम्० सिंधिया से नई दिल्ली स्थित संचार भवन में उनके कार्यालय कक्ष में मिले एवं चैम्बर के शताब्दी के अवसर पर डाक टिकट जारी करने का आग्रह किया I
चैम्बर अध्यक्ष पी० के० अग्रवाल ने बताया कि माननीय मंत्री ने बिहार के व्यापार एवं उद्योग के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श करते हुए संचार मंत्रालय द्वारा देश के व्यापार को सहज बनाने के लिए किये जा रहा प्रयासों कि जानकारी दी I बात-चीत के क्रम में माननीय मत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कि स्थापना 1902 में उनके परिजन द्वारा ही किया गया था इसलिए वे चैम्बर के महत्व को जानते है और किसी भी प्रदेश के आर्थिक विकास में चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स का महत्वपूर्ण योगदान होता है I चर्चा के क्रम में बिहार के मधुबनी पेंटिंग कि बात आने पर उन्होंने बताया कि जिस तरह से बिहार का मधुबनी पेंटिंग देश-विदेश में अपनी पहचान बनाये हुए है उसी तरह से मध्य प्रदेश के चंदेरी भी देश-विदेश में अपनी पहचान बनाये हुए है I
अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर माननीय मंत्री से चैम्बर का चल रहा शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में पधारने का आग्रह किया गया जिसपर माननीय मंत्री ने चैम्बर के आमंत्रण को स्वीकार करते पार्लियामेंट के सेशन के उपरांत माह सितम्बर में पटना अवश्य आने का आश्वासन दिया है I
0 Response to "चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल माननीय केन्द्रीय संचार मंत्री से मिला एवं शताब्दी के अवसरपर डाक टिकट जारी करने तथा शताब्दी समारोह में पधारने का आग्रह किया"
एक टिप्पणी भेजें