समर कैंप में खेल के साथ बौद्धिक विकास पर विशेष जोर, बच्चों के लिए आयोजित हुआ क्रॉसवर्ड मास्टरक्लास

समर कैंप में खेल के साथ बौद्धिक विकास पर विशेष जोर, बच्चों के लिए आयोजित हुआ क्रॉसवर्ड मास्टरक्लास

- *रेरा अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बच्चों को सिखाई क्रिटिकल थिंकिंग और शब्दों की दुनिया की बारीकियां*
- *खेल, फिटनेस और मानसिक विकास के समन्वय से तैयार हो रही नई पीढ़ी*
- *समर कैंप में 1000 से अधिक बच्चों की सहभागिता*

*पटना, 16 जून 2026*:-बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा पाटलिपुत्र खेल परिसर में 8 से 20 जून तक आयोजित समर कैंप में सोमवार को बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक विशेष पहल के तहत क्रॉसवर्ड का प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी एवं बिहार रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के अध्यक्ष श्री विवेक कुमार सिंह ने बच्चों के साथ संवाद करते हुए क्रॉसवर्ड की बारीकियों, उसके महत्व तथा उससे विकसित होने वाली बौद्धिक क्षमताओं पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने कहा कि खेल प्राधिकरण का उद्देश्य केवल खिलाड़ियों का शारीरिक विकास करना नहीं, बल्कि बच्चों में तार्किक सोच, रचनात्मकता, भाषा दक्षता और समस्या समाधान की क्षमता का भी विकास करना है। इसी सोच के तहत समर कैंप में खेल गतिविधियों के साथ-साथ बौद्धिक विकास से जुड़े विशेष सत्रों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बच्चों से श्री विवेक कुमार सिंह का परिचय कराते हुए बताया कि श्री विवेक कुमार सिंह भारत में क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड को लोकप्रिय बनाने वाले अग्रणी व्यक्तित्वों में शामिल हैं। उन्होंने अपनी चर्चित पुस्तक "Understanding the Cryptic Crossword: A Step-by-Step Guide" के माध्यम से जटिल माने जाने वाले क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड को सरल और व्यवस्थित तरीके से समझाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। यह पुस्तक आज भी भारत में क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड सीखने की सबसे महत्वपूर्ण पुस्तकों में गिनी जाती है।
श्री शंकरण ने कहा कि श्री सिंह ने विद्यालयों और युवाओं के बीच क्रॉसवर्ड को एक प्रभावी बौद्धिक खेल के रूप में स्थापित करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से विद्यार्थियों में भाषा कौशल, तार्किक विश्लेषण और सामान्य ज्ञान के विकास को नई दिशा मिली है। वर्ष 2013 में आयोजित देश की पहली अखिल भारतीय छात्र क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता के आयोजन और समन्वय में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। यह प्रतियोगिता कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी। 
सत्र के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए श्री विवेक कुमार सिंह ने कहा कि क्रॉसवर्ड केवल शब्दों का खेल नहीं, बल्कि सोचने, विश्लेषण करने और समस्याओं को नए दृष्टिकोण से समझने का माध्यम है। उन्होंने बच्चों को विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से क्रॉसवर्ड हल करने की तकनीकों से परिचित कराया तथा जिज्ञासा और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने वर्ष 2013 में आयोजित देश की पहली अखिल भारतीय छात्र क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता के अनुभव भी साझा किए। उल्लेखनीय है कि कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता के आयोजन एवं समन्वय में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। उन्होंने भारतीय प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्रॉसवर्ड प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने और देश में मजबूत क्रॉसवर्ड संस्कृति विकसित करने की दिशा में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।
श्री सिंह ने अपने संबोधन के अंत में बच्चों को अपनी पुस्तक की प्रतियां भेंट कीं। इस अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से बच्चों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 8 से 20 जून तक आयोजित इस समर कैंप में 7 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 1000 से अधिक बच्चों ने पंजीकरण कराया है। प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तथा शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित सत्रों में बच्चों को बेसिक एक्सरसाइज, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग तथा विभिन्न खेलों की प्रारंभिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कैंप में बच्चों को फुटबॉल की बेसिक ड्रिब्लिंग, बास्केटबॉल की मूल तकनीकें, एडवेंचर स्पोर्ट्स के अंतर्गत वॉल क्लाइंबिंग, आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स एवं ताइक्वांडो का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। साथ ही बच्चों के साथ आने वाले अभिभावकों के लिए योग एवं फिटनेस सत्रों का भी आयोजन किया जा रहा है।
बच्चों की सहभागिता और रुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल आधारित क्विज़, मनोरंजक प्रतियोगिताएं तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां भी नियमित रूप से आयोजित की जा रही हैं, जिससे यह समर कैंप खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यक्तित्व विकास का एक समग्र मंच बन गया है।

0 Response to "समर कैंप में खेल के साथ बौद्धिक विकास पर विशेष जोर, बच्चों के लिए आयोजित हुआ क्रॉसवर्ड मास्टरक्लास"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article