मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने स्वामीनारायण मंदिर में की पूजा-अर्चना
नई दिल्ली। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने दिल्ली स्थित प्रसिद्ध साउथ रेवेन्यू स्वामीनारायण मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा में निरंतर सफलता की कामना की।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। गरीब कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में देश ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। उनकी जनकल्याणकारी नीतियों और विकासोन्मुखी सोच का लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
श्री तिवारी ने भगवान स्वामीनारायण से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे तथा विकसित भारत के संकल्प को शीघ्र साकार करे।
मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की भी मंगलकामना की।
0 Response to "मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने स्वामीनारायण मंदिर में की पूजा-अर्चना"
एक टिप्पणी भेजें