StudyIQ ने पटना में बढ़ती मांग के बीच विस्तार किया, BPSC और UPSC परीक्षा तैयारी पर फोकस
-StudyIQ के बड़े और एकीकृत सेंटर के लॉन्च के साथ यह पटना के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड सिविल सेवा परीक्षा परिसरों में से एक बन गया है। वर्तमान में यहां 600 से अधिक छात्र नामांकित हैं और अगले एक वर्ष में 1,000 से अधिक अतिरिक्त अभ्यर्थियों का स्वागत करने की योजना है।
-यह विस्तार बिहार में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की बढ़ती मांग के बीच किया गया है, जहां हर वर्ष लाखों छात्र विभिन्न प्रतिस्पर्धी सरकारी परीक्षाओं में शामिल होते हैं।
पटना, बिहार | 8 मई 2026: UPSC, PCS और न्यायिक सेवा परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले प्रमुख एडटेक प्लेटफॉर्म 'StudyIQ' (Adda247 की सहायक कंपनी) ने पटना में अपने ऑफलाइन सेंटर के बड़े विस्तार की घोषणा की है। यह निर्णय बिहार में सिविल सेवा परीक्षाओं, विशेषकर BPSC और UPSC के प्रति छात्रों के बढ़ते रुझान और उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग की मांग को देखते हुए लिया गया है।
इस नई सुविधा का उद्घाटन StudyIQ के सीईओ (CEO) स्वप्निल त्रिपाठी ने छात्रों और केंद्र प्रबंधन की उपस्थिति में किया। उद्घाटन के पश्चात उन्होंने क्षेत्रीय मीडिया के साथ संवाद भी किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए स्वप्निल त्रिपाठी ने कहा, “बिहार में देश के सबसे समर्पित और प्रतिस्पर्धी सिविल सेवा अभ्यर्थियों का आधार है। हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती राज्य के भीतर ही निरंतर और उच्च गुणवत्ता वाली तैयारी सुनिश्चित करने की रही है। StudyIQ का लक्ष्य इसी कमी को दूर करना है। हम पटना में एक ऐसा व्यवस्थित और परिणाम-केंद्रित शैक्षणिक माहौल तैयार कर रहे हैं, जिससे छात्र अपने गृह राज्य में रहकर ही राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें। यह विस्तार तैयारी को अधिक सुलभ और स्थानीय बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।”
यह विस्तार ऐसे समय में किया गया है जब बिहार में सरकारी नौकरियों के लिए प्रतिस्पर्धा अपने उच्चतम स्तर पर है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 4.7 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में हर साल लगभग 10 लाख अभ्यर्थी शामिल होते हैं, जिनमें बिहार के छात्रों की संख्या काफी अधिक होती है। इन छात्रों को अब तैयारी के लिए दिल्ली या अन्य बड़े शहरों का रुख करने की आवश्यकता नहीं होगी।
पटना स्थित इस विस्तारित केंद्र में आधुनिक कक्षाएं, लाइब्रेरी की सुविधा, मेंटरशिप स्पेस और छात्र सहायता सेवाओं को एक साथ शामिल किया गया है। इसे न केवल पटना के छात्रों, बल्कि बिहार के विभिन्न जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
संस्थान ने मार्च 2025 में पटना में अपना पहला केंद्र स्थापित किया था। वर्तमान में यहाँ UPSC और BPSC पाठ्यक्रमों में लगभग 600 छात्र नामांकित हैं। संस्थान को उम्मीद है कि इस विस्तार के बाद यह संख्या चालू वर्ष के भीतर 1,000 के पार पहुँच जाएगी।
पटना केंद्र में StudyIQ के S-M-A-R-T लर्निंग मॉडल को लागू किया गया है। इसमें क्लासरूम टीचिंग के साथ डिजिटल एक्सेस, व्यवस्थित मेंटरशिप और नियमित मूल्यांकन (Assessment) को जोड़ा गया है। यहाँ छात्रों को अनुभवी शिक्षकों के साथ-साथ पूर्व सिविल सेवकों (Ex-Bureaucrats) से भी मार्गदर्शन मिलता है, जो विशेष रूप से एथिक्स (Ethics), निबंध लेखन और इंटरव्यू की तैयारी में मदद करते हैं।
अपनी विस्तार योजना के हिस्से के रूप में, StudyIQ ने मेधावी छात्रों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के विद्यार्थियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति कार्यक्रमों की घोषणा की है। इसका मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक सभी की पहुँच को आसान बनाना है।
StudyIQ ने स्पष्ट किया कि वह आने वाले समय में अन्य प्रमुख शहरों में भी अपनी ऑफलाइन उपस्थिति का विस्तार जारी रखेगा। इसका लक्ष्य छात्रों को उनके गृह राज्यों में ही रहकर विश्वस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में सहायता प्रदान करना है।
0 Response to "StudyIQ ने पटना में बढ़ती मांग के बीच विस्तार किया, BPSC और UPSC परीक्षा तैयारी पर फोकस"
एक टिप्पणी भेजें