फुलवारीशरीफ स्थित MAC Super-30 का भव्य उद्घाटन मंत्री संतोष कुमार सुमन द्वारा संपन्न

फुलवारीशरीफ स्थित MAC Super-30 का भव्य उद्घाटन मंत्री संतोष कुमार सुमन द्वारा संपन्न


Phulwari Sharif में स्थित शिक्षण संस्थान MAC Super-30 का भव्य उद्घाटन माननीय Santosh Kumar Suman के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंत्री श्री सुमन ने संस्थान के निदेशक सचिन सर एवं डायरेक्टर शोभा मैम के शैक्षणिक प्रयासों तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

इस समारोह में विशिष्ट अतिथि श्यामसुंदर सारण की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके प्रेरणादायक विचारों एवं सहयोग की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संस्थापक सदस्य रविशंकर सर, फिजिक्स गुरु सुमित शेखर, अतुल सर एम तथा कुमार मिथिलेश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह में रविशंकर सर एवं अल्का मैम ने माननीय मंत्री जी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उद्घाटन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

संस्थान परिवार ने बताया कि MAC Super-30 का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी उपलब्ध कराना है।

0 Response to "फुलवारीशरीफ स्थित MAC Super-30 का भव्य उद्घाटन मंत्री संतोष कुमार सुमन द्वारा संपन्न"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article