विधान परिषद उपचुनाव में सोनू कुमार की जीत पर कार्यालय में एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई और कहा कि तेजस्वी जी के नेतृत्व पर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है: एजाज अहमद

विधान परिषद उपचुनाव में सोनू कुमार की जीत पर कार्यालय में एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई और कहा कि तेजस्वी जी के नेतृत्व पर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है: एजाज अहमद

पटना 14 मई 2026 :
राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के परिसर में भोजपुर- बक्सर स्थानीय प्राधिकार विधान परिषद के उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सोनू कुमार राय की जीत पर पार्टी नेताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर जीत की खुशियां मनाई और भोजपुरी और बक्सर के पंचायत प्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोगों को बधाई दी है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, पूर्व केंद्रीय मंत्री मो अली अशरफ फातिमी, राष्ट्रीय महासचिव श्री बीनु यादव, प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, सारिका पासवान, प्रदेश महासचिव फैयाज आलम कमाल, निराला यादव,हरेंद्र कुमार कुशवाहा, संजय यादव, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, उपेंद्र चंद्रवंशी, संजय कुमार वर्मा, गणेश कुमार यादव, विमल राय, चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता इस खुशी में शामिल हुए। 
इस अवसर पर प्रदेश श्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि  यह जीत लोकतंत्र पर जन प्रतिनिधियों के विश्वास, तेजस्वी जी के प्रति पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओं का विश्वास प्रकट करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जीत है। 
इस अवसर पर प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव ने कहा कि जब भी बैलेट से चुनाव होगा लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी क्योंकि तंत्र-मंत्र और मशीनरी मैनेजमेंट के सहारे जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करना चाहते हैं उनको स्पष्ट रूप से यह बात समझ में आ जाना चाहिए कि जिसके साथ जनता होती है जीत उसी की होती है। सभी को पता है कि विधानसभा चुनाव में भी राष्ट्रीय जनता दल को 143 सीटों पर बैलेट पेपर से बढ़त मिली थी और बाद में एनडीए ने किस तरह से मशीनरी और तंत्र-मंत्र के सहारे चुनाव जीता यह सभी को पता है।
 बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि इस जीत से राष्ट्रीय जनता दल के प्रति लोगों का जो विश्वास और समर्थन है और तेजस्वी जी ने जिस तरह से जनप्रतिनिधियों के हक अधिकार के लिए कार्य किया है उसको भोजपुर बक्सर की जनता ने मुहर लगाकर स्पष्ट कर दिया की जनता और जन प्रतिनिधियों का विश्वास तेजस्वी जी के नेतृत्व के प्रति मजबूत हुआ है।

0 Response to "विधान परिषद उपचुनाव में सोनू कुमार की जीत पर कार्यालय में एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई और कहा कि तेजस्वी जी के नेतृत्व पर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है: एजाज अहमद"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article