बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण तथा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडवीया से आज नई दिल्ली में उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की
बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण तथा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडवीया से आज नई दिल्ली में उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों महानुभाव में बिहार में युवाओं के रोजगार पर विमर्श हुआ। बिहार सरकार के मंत्री
श्री प्रसाद ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री को यह बताया कि बिहार सरकार ने अपने सात निश्चय तीन के तहत 2025 से 30 के बीच एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। विभिन्न योजना के माध्यम से उनका कौशल विकास करके इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभाग तत्परता से काम कर रहा है। भारत सरकार द्वारा 29 श्रम कानून को खत्म कर 4 नए श्रम कानून अधिसूचित किये जाने पर भी मंत्री श्री प्रसाद ने भारत सरकार को धन्यवाद दिया। विमर्श के दौरान केंद्रीय मंत्री मांडवीया जी से श्रम संसाधन और रोजगार के विषय में उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन मंत्री श्री प्रसाद को प्राप्त हुआ।
0 Response to "बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण तथा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडवीया से आज नई दिल्ली में उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की"
एक टिप्पणी भेजें