राष्ट्रीय शूटिंग प्रतिभाओं के चयन का महत्वपूर्ण मंच बना ‘कुमार सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल प्रतियोगिता’, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह
नई दिल्ली: बिहार सरकार के खेल विभाग की माननीय मंत्री Shreyasi Singh आज नई दिल्ली में आयोजित कुमार सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता उनके स्वर्गीय दादा एवं भारतीय निशानेबाजी जगत के वरिष्ठ हस्ताक्षर, पूर्व राष्ट्रीय राइफल संघ अध्यक्ष Kumar Surendra Singh की स्मृति में आयोजित की जाती है।
इस अवसर पर खेल मंत्री ने कहा कि यह प्रतियोगिता भारतीय शूटिंग खेलों में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखती है, क्योंकि इसी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय टीम के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। देशभर से प्रतिभाशाली निशानेबाज इसमें भाग लेकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हैं और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कुमार सुरेन्द्र सिंह ने भारतीय निशानेबाजी को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। खेलों के विकास, खिलाड़ियों के प्रोत्साहन एवं संस्थागत मजबूती के लिए उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
खेल मंत्री ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर खेल एवं निशानेबाजी जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
0 Response to "राष्ट्रीय शूटिंग प्रतिभाओं के चयन का महत्वपूर्ण मंच बना ‘कुमार सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल प्रतियोगिता’, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह"
एक टिप्पणी भेजें