भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए जनसेवा और राष्ट्र सेवा का भाव प्रमुख: संजय सरावगी

भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए जनसेवा और राष्ट्र सेवा का भाव प्रमुख: संजय सरावगी

*बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी खगड़िया पहुंचे, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक*
‎*संगठन की मजबूती उसके कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं में निहित: संजय सरावगी*
‎*भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए जनसेवा और राष्ट्र सेवा का भाव प्रमुख: संजय सरावगी*
‎*प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा- 'आप केवल कार्यकर्ता नहीं हैं, आप राष्ट्र निर्माण के सिपाही हैं'*  
‎*विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सबको अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी: संजय सरावगी*  
‎पटना, 13 मई। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आज खगड़िया पहुंचे। खगड़िया पहुंचने पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।  
‎प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी यहां पहुंचने के बाद सीधे रहीमपुर रेजिडेंसी के सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष के यहां पहुंचने पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।  
‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यहां जिला कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की, जिसमें संगठन की सुदृढ़ता तथा संगठन को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके कर्मठ, अनुशासित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं में निहित होती है, जो अपने समर्पण से उसे निरंतर नई ऊँचाइयों तक पहुंचाते हैं।  
‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने आगे कहा कि हम राष्ट्र को प्रथम मानकर किसी भी कार्य को करते हैं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में संगठन के विचार से सरकार काम कर रही है।  
‎उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की कार्यपद्धति में सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधिगण सदैव सेवाभावी होते हैं, क्योंकि हमारे संगठन में पद का अर्थ केवल सेवाभाव है। यही कारण भी है कि भाजपा सरकार की योजनाओं और संगठन की नीतियों के निर्माण में जनता और राष्ट्र सेवा का भाव सदैव प्रमुख होता है।  
‎भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा- आप केवल कार्यकर्ता नहीं हैं, आप राष्ट्र निर्माण के सिपाही हैं।  
‎उन्होंने कहा, "भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है, तो इसका मुख्य कारण प्रेरणादायी नेतृत्व, सशक्त विचारधारा और लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत है। यह वही कार्यकर्ता हैं जो बिना किसी प्रचार के अनवरत कार्य करते हैं, जो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपनी राष्ट्रभक्ति को नहीं छोड़ते हैं।"
‎उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का संघर्ष, निष्ठा और परिश्रम भारत के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।   भाजपा की एक विशिष्ट कार्य पद्धति है, जो अन्य सभी राजनीतिक दलों से इसे अलग करती है।  
‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता ही हमारे उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति है। आगे भी इसे बनाए रखना है।  
‎पटना से खगड़िया जाने के क्रम में परमानंदपुर (खगड़िया) में निर्माणाधीन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय का भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य की जानकारी प्राप्त की।  
‎इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।  
‎उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष का प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया तथा स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

0 Response to "भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए जनसेवा और राष्ट्र सेवा का भाव प्रमुख: संजय सरावगी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article