दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट में 8 मई 2026 को प्रतिष्ठित दो दिवसीय अंतर-विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता “चेकमेट 2026” का भव्य शुभारंभ

दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट में 8 मई 2026 को प्रतिष्ठित दो दिवसीय अंतर-विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता “चेकमेट 2026” का भव्य शुभारंभ

दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट में चेकमेट २०२६ का बुद्धिमत्ता, अनुशासन और रणनीतिक उत्कृष्टता के वातावरण में आयोजन हुआ। 8 एवं 9 मई को आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख विद्यालयों के प्रतिभाशाली युवा शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया।
 
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक स्वागत गीत एवं आकर्षक स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी गई। उद्घाटन समारोह में श्री अमित प्रकाश, प्रो-वाइस चेयरमैन; डॉ. राकेश अल्फ्रेड, प्राचार्य; तथा मोहम्मद अशफाक इकबाल, डिप्टी हेड ऑफ एकेडमिक्स की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसने संस्था की शैक्षणिक एवं बौद्धिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाया।
 
इस अवसर को और भी गौरवान्वित किया दिलजीत खन्ना ने, जिन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, तथा धर्मेन्द्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों के बीच धैर्य, विश्लेषणात्मक सोच, दूरदर्शिता और मानसिक दृढ़ता विकसित करने में शतरंज के महत्व पर प्रकाश डाला।
 
प्रतियोगिता का संचालन मुख्य निर्णायक शशि नंद कुमार तथा उप मुख्य निर्णायक आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन में किया जा रहा है। आयोजन समिति के समर्पित सदस्यों ने प्रतियोगिता के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित किया।
 
इस चैम्पियनशिप में लिट्रा वैली स्कूल , लोयोल हाई स्कूल ,  सेंट करेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल , रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल , ट्रिनिटी ग्लोबल स्कूल सहित कुल 23 विद्यालयों के 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
 
समारोह का समापन प्रथम चरण (राउंड वन) के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा के साथ हुआ, जिसने रणनीति, कौशल और बौद्धिक प्रतिस्पर्धा से भरपूर रोमांचक मुकाबले की शुरुआत की। 

प्रथम बाजी की परिणाम इस प्रकार है अंडर 11 बालक वर्ग में 
डीपीएस ईस्ट ने सेंट टेरेसा को 4-0 से, लिट्रा वैली ने डीएवी पब्लिक स्कूल खगोल को 4-0 से, डीपीएस दानापुर ने श्रृंग शैफील्ड स्कूल को 4-0 से हराया ।

U 11 बालिका वर्ग में,
 डीपीएस ईस्ट ने सैंट टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल को 4-0 से,
कार्मेल हाई स्कूल ने, लिट्रा वैली स्कूल को 3-1 हराया ।

U 14 बालक वर्ग में

डीपीएस ईस्ट ने रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल को 3-1 से,
सैंट टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल ने बीडी पब्लिक स्कूल बेऊर को 3-1 से, हराया।


U 14 बालिका वर्ग में 
डीपीएस ईस्ट ने बीडी पब्लिक स्कूल को 3-1 से, बिशप स्कॉट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एडिफी स्कूल को 4-0 से हराया 

U 16 बालक वर्ग में,

डीपीएस ईस्ट ने लीड्स इंटरनेशनल स्कूल को 4-0 से,
लिट्रा वैली ने क्राइस्ट चर्च स्कूल को 4-0 से हराया ।

U 16 बालिका वर्ग में,
डीपीएस ईस्ट ने बीडी पब्लिक स्कूल को 4-0 से , लिट्रा वैली स्कूल ने बिशप स्कॉट सीनियर सेकेंडरी बालिका स्कूल को 3.5-.5 से हराया।
 
चेकमेट 2026 -दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट की उस दूरदर्शी सोच का प्रतीक है, जो विद्यार्थियों में बौद्धिक संस्कृति, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और कक्षा से परे उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करती है।

0 Response to "दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट में 8 मई 2026 को प्रतिष्ठित दो दिवसीय अंतर-विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता “चेकमेट 2026” का भव्य शुभारंभ"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article