पटना के ज्ञान भवन में 25, 26 और 27 मई को होगा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय क्षेत्र स्वास्थ्य एवं रोजगार मेला 2026 का आयोजन

पटना के ज्ञान भवन में 25, 26 और 27 मई को होगा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय क्षेत्र स्वास्थ्य एवं रोजगार मेला 2026 का आयोजन

*पटना में 25 से 27 मई तक लगेगा राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं रोजगार मेला, 20 हजार युवाओं को रोजगार देने का है लक्ष्य* 

पटना। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत बिहार कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं रोजगार मेला 2026 का आयोजन 25, 26 और 27 मई को ज्ञान भवन, उत्तरी गांधी मैदान, पटना में किया जाएगा। इस संबंध में विभाग के सचिव डॉ कौशल किशोर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले के माध्यम से लगभग 20 हजार युवाओं को ऑन स्पॉट रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

सचिव ने बताया कि मेले की तैयारी विभागीय स्तर पर तेजी से चल रही है। अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड स्तर से लेकर मुख्यालय तक के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह मेला युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

रोजगार मेले में देश की कई बड़ी और प्रतिष्ठित संस्थाएं भाग लेंगी। इनमें Apollo Hospitals, Ford Hospital, MGM College, Medimix Healthcare और Care First समेत 100 से अधिक नामचीन संस्थान शामिल होंगे। विभाग के अनुसार युवाओं को देश के साथ-साथ विदेशों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

मेले में एएनएम, जीएनएम, नर्सिंग, मैन्युफैक्चरिंग, प्रोडक्शन, होम अटेंडेंट और जनरल ड्यूटी असिस्टेंट जैसे विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसमें 10वीं, 12वीं, बीएससी, बीकॉम, नर्सिंग, बी फार्मा, एम फार्मा, आईटीआई, डिप्लोमा, मास्टर्स, पीएचडी, नेट क्वालीफाई और जीडीए योग्यता वाले युवा भाग ले सकेंगे।

विभाग ने युवाओं से अधिक संख्या में रोजगार मेले में शामिल होने की अपील की है। पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी https://detjob.bihar.gov.in/registration पर जाकर अथवा विभाग द्वारा जारी QR कोड स्कैन कर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800 296 5656 पर संपर्क किया जा सकता है।

0 Response to "पटना के ज्ञान भवन में 25, 26 और 27 मई को होगा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय क्षेत्र स्वास्थ्य एवं रोजगार मेला 2026 का आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article