बिहार बोर्ड में सफल विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं
बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा बिहार बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणाम पर सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। संगठन सदैव विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करता रहा है तथा 'टॉपर ऑनर सेरेमनी' आयोजित कर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करता आया है।
आज घोषित परिणाम में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डी. के. सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. एस.एम. सोहेल, सचिव श्री प्रेम रंजन, कोषाध्यक्ष श्री विजय कुमार सिंह एवं श्री मनन कुमार ने हृदय से शुभकामनाएं दी हैं।
विशेष रूप से बिहार की बेटियों ने जिस प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है, वह अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। संगठन उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
संगठन द्वारा शीघ्र ही 'टॉपर ऑनर सेरेमनी' का आयोजन कर सफल एवं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
0 Response to "बिहार बोर्ड में सफल विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं"
एक टिप्पणी भेजें