भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंचे, कार्यकर्ताओं के संग मनाई होली

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंचे, कार्यकर्ताओं के संग मनाई होली

‎*चटखारा फूड कोर्ट में आयोजित 'होली मिलन कार्यक्रम' में जमकर उड़े अबीर-गुलाल, लोगों ने खेली फूलों की होली*
‎*भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देशवासियों और बिहारवासियों को दी रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं*
‎*होली मिलन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी पहुंचे*

‎पटना, 3 मार्च। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ जमकर रंगों का उत्सव होली मनाया। इस क्रम में उन्होंने देशवासियों और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। 
‎भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज दिल्ली से पटना पहुंचे और पटना महानगर की ओर से चटखारा फ़ूड कोर्ट, बेली रोड में आयोजित होली मिलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस समारोह में जमकर अबीर और गुलाल उड़े। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सभी भेदभाव भुलाकर रंग, उमंग और उत्साह के बीच होली का पावन पर्व मनाया।
‎राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस पावन पर्व के मौके पर देशवासियों और बिहारवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार हमारे सामाजिक जीवन की सांस्कृतिक धरोहर है और रंगों की तरह विविधता में एकता हमारी पहचान है। यह केवल एक सामान्य होली उत्सव नहीं बल्कि सदियों पुरानी विरासत का जीवंत दस्तावेज है।
‎उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "आज होली है और आज भाषण नहीं, गाने सुनने का दिन है।" जैसे ही ‘पटना में राम खेले होली’ गाना बजा, नितिन नवीन खुद को रोक नहीं पाए और तालियां बजाते हुए फूलों की वर्षा करने लगे।
‎इस समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा। पूरा समारोह स्थल परंपरा और उत्साह के संगम में डूबा रहा। 
‎इस समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं के उत्साह को दोगुना कर दिया। कार्यकर्ताओं ने भी जमकर होली गा कर खुशियां मनाईं। 
‎इस मौके पर पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, संजय मयूख,दीघा विधायक संजीव चौरसिया, संजय गुप्ता सहित कई नेता प्रदेश भाजपा और महानगर भाजपा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Response to "भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंचे, कार्यकर्ताओं के संग मनाई होली"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article