जिलाधिकारी के निदेश पर पटना शहर में आज सोलहवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

जिलाधिकारी के निदेश पर पटना शहर में आज सोलहवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

प्रभावी ढंग से अभियान चलाएंय व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करेंः जिलाधिकारी ने दिया सभी संबंधित एसडीओ एवं एसडीपीओ को निदेश
------------------------------

अतिक्रमण उन्मूलन अभियान का नियमित पर्यवेक्षण करेंय पुनः अतिक्रमण रोकने के लिए फॉलो-अप टीम लगातार सक्रिय रखेंः जिलाधिकारी का सभी संबंधित एसडीओ एवं एसडीपीओ को निदेश
--------------------------------

आदतन अतिक्रमणकारियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने तथा दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध अनिवार्य रूप से प्राथमिकी दर्ज करने का जिलाधिकारी ने दिया है निदेश
---------------------------------

सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताय संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र इसके लिए सजग, तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहेः जिलाधिकारी
==============================

पटना, सोमवार, दिनांक 23.03.2026ः जिलाधिकारी, पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम. के निदेश पर पटना शहर में मार्च माह के अग्रिम कैलेण्डर के अनुसार आज सोलहवें दिन भी अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न नगर निकायों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी लगातार नजर रखे हुए हैं एवं नियमित समीक्षा कर रहे हैं। सभी संबंधित एसडीओ एवं एसडीपीओ को निदेश दिया गया है कि अतिक्रमण उन्मूलन अभियान का नियमित पर्यवेक्षण करें। पुनः अतिक्रमण रोकने के लिए फॉलो-अप टीम लगातार सक्रिय रखें।
प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन, राजस्व, पथ निर्माण, स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशाम, पुल निर्माण निगम, दूरसंचार, वन प्रमंडल, विद्युत सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी अतिक्रमण हटाओ अभियान में शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित एसडीओ एवं एसडीपीओ को प्रभावी ढंग से अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाने तथा व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार आज पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल में 11ः00 बजे पूर्वाह्न से 03ः30 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ प्रस्तावित ऑडिट भवन, गर्दनीबाग बाउन्डरी से अंदर और बाउन्डरी के बाहर से अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 2 स्थायी एवं 27 अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया तथा बाँस-बल्ला जब्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 1,000/- जुर्माना वसूल किया गया।

पाटलिपुत्र अंचल में 10ः30 बजे पूर्वाह्न से 02ः00 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ दीघा पुल के नीचे से दीघा सब्जी मंडी पोस्ट ऑफिस रोड, पाटलिपुत्र दीघा घाट तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान सड़क के किनारे से फल दुकान, सब्जी दुकान, फास्ट फूड इत्यादि हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 9,000/- जुर्माना वसूल किया गया।

पटना सिटी अंचल में 10ः35 बजे पूर्वाह्न से 02ः45 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ नाला पर से गुरू गोविन्द सिंह लिंक पथ होते हुए बाललीला से हरमंदिर गली तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान ठेला, काउन्टर, अवैध दुकान हटाया गया तथा 2 ठेला जब्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 5,500/- जुर्माना वसूल किया गया। 
नगर परिषद, फुलवारीशरीफ में 10ः00 बजे पूर्वाह्न से 02ः00 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ थाना गोलम्बर से एम्स गोलम्बर तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 3 अवैध बैनर हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 8,000/- जुर्माना वसूल किया गया।

बाँकीपुर अंचल में 09ः00 बजे पूर्वाह्न से 02ः30 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ दिनकर चौक बाजार समिति से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान बाँस-बल्ला, ठेला, स्टॉल हटाया गया तथा 1 ठेला एवं बाँस-बल्ला जब्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 1,500/- जुर्माना वसूल किया गया।

अजीमाबाद अंचल में 10ः00 बजे पूर्वाह्न से 03ः00 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ गायघाट बैरियर से बिस्कोमान गोलम्बर एवं गायघाट अशोक राजपथ से महावीर घाट एवं सभी छठ घाट से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 5 अवैध बैनर हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 8,800/- जुर्माना वसूल किया गया।

कंकड़बाग अंचल में 10ः00 बजे पूर्वाह्न से 03ः00 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ कंकड़बाग टेम्पु स्टैण्ड से होते हुए मलाही पकड़ी रोड के दोनों साईड से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 500/- जुर्माना वसूल किया गया।

नगर परिषद दानापुर निजामत में 11ः00 बजे पूर्वाह्न से 02ः00 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ आर.पी.एस. मोड़ से सगुना मोड़ तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया।  

नगर परिषद खगौल में 11ः00 बजे पूर्वाह्न से 02ः00 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ कार्यालय नगर परिषद, खगौल से खगौल लख तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 1 पोस्टर, रोड से अवैध मलवा हटाया गया। 

आज के अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में विभिन्न अंचलों में ₹ 34,300/- जुर्माना वसूला गया। 
 
जिलाधिकारी के निदेश पर यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि एन्टी-इंक्रोचमेंट ड्राईव नियमित तौर पर चलाया जाएगा।

जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में फॉलोअप टीम लगातार सक्रिय है। जहां-जहां अतिक्रमण हटाया गया है वहां यह टीम पुनः अतिक्रमण की घटना से सख्ती से निपटेगी। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अनिवार्य रूप से प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया गया है। आदतन अतिक्रमणकारियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध विधि-सम्मत दंडात्मक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है।

जिलाधिकारी ने वरीय पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों तथा थानाध्यक्षों के माध्यम से यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में पुनः अतिक्रमण न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रहे। वरीय पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि थानाध्यक्ष अतिक्रमण हटाने का विवरण स्टेशन डायरी में भी अंकित करें।

जिलाधिकारी ने अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में व्यवधान डालने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है। उन्होंने आवश्यकतानुसार कानूनी कार्रवाई भी करने का निर्देश दिया है। 

जिला पदाधिकारी द्वारा विशेष अभियान के तहत प्रभावशाली ढंग से अतिक्रमण उन्मूलन अभियान संचालित करने के लिए एक पाँच-सदस्यीय मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है। यह निम्नवत हैः-

(क) पुलिस अधीक्षक, यातायात, पटना
(ख) अपर जिला दण्डाधिकारी, नगर व्यवस्था, पटना 
(ग) पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था, पटना 
(घ) अपर नगर आयुक्त, पटना नगर निगमध्संबंधित नगर कार्यपालक पदाधिकारी
(च) सिटी मजिस्ट्रेट-सह-प्रभारी दण्डाधिकारी, जिला नियंत्रण कक्ष, पटना  

जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि मल्टी एजेंसी अभियान में मॉनिटरिंग सेल के सभी पदाधिकारी संयुक्त रूप से क्रियाशील रहकर विशेष निगरानी रखेंगे।

गौरतलब है कि आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना द्वारा नियमित तौर पर बैठक कर जनहित में पटना के शहरी क्षेत्रों में सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निदेश दिया गया था। उनके निदेश पर जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम. एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री कार्तिकेय के. शर्मा द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए कई टीम का गठन किया गया है। 
जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत नगर निकायों के क्षेत्र में विशेष टीम का गठन कर अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाने का निदेश दिया है।

जिलाधिकारी ने विशेष अभियान में शामिल सभी विभागों के पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को तार्किक परिणति तक पहुँचाने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यातायात व्यवधान, अतिक्रमण एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरूद्ध प्रशासन शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत पर काम करता है। निदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

0 Response to "जिलाधिकारी के निदेश पर पटना शहर में आज सोलहवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article