निसान मोटर इंडिया ने बिहार में अपने नेटवर्क का विस्तार किया, पटना में एक नया आइकन निसान शोरूम और वर्कशॉप खोला

निसान मोटर इंडिया ने बिहार में अपने नेटवर्क का विस्तार किया, पटना में एक नया आइकन निसान शोरूम और वर्कशॉप खोला

  पटना में आइकन निसान डीलरशिप में 4,000 वर्ग फुट का सेल्स शोरूम और 14,000 वर्ग फुट की अत्याधुनिक सर्विस वर्कशॉप शामिल है, जहाँ सर्विस और स्पेयर पार्ट्स सपोर्ट उपलब्ध कराया जाता है।

   बिहार में निसान के नेटवर्क में कुल 4 टचपॉइंट्स हो गए हैं, जिससे ब्रांड की पहुंच बढ़ी है और पूरे क्षेत्र में ग्राहकों का अनुभव बेहतर हुआ है

   इस महीने भारत में ऐतिहासिक नेटवर्क विस्तार की पहल के तहत खोले गए इस नए टचपॉइंट से बिहार में ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी

पटना, 23 मार्च, 2026: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने पटना में अत्याधुनिक आइकन निसान शोरूम और वर्कशॉप का उद्घाटन करके बिहार में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है। यह विकास भारत के प्रमुख बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ाने और निर्बाध बिक्री एवं सेवा अनुभव प्रदान करने के निसान के सतत प्रयासों के अनुरूप है।

इस मौके पर निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ वत्स ने कहा, पटना में अपने आउटलेट के उद्घाटन के साथ हम बिहार में अपनी मौजूदगी बढ़ाकर खुश हैं। इस क्षेत्र से लगातार मजबूत मांग देखने को मिल रही है और निसान ब्रांड को लेकर यहां व्यापक संभावनाएं हैं। यह विस्तार देशभर में हमारे नेटवर्क विस्तार के प्रयासों का ही हिस्सा है, जिससे अपने ग्राहकों के नजदीक पहुंचने और उन्हें बेहतरीन ऑनरशिप एक्सपीरियंस देने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूती मिलेगी। हाल ही में लॉन्च की गई नई निसान ग्रेवाइट के साथ हम प्रोडक्ट आधारित रिसर्जेंस को गति दे रहे हैं। साथ ही पाइपलाइन में और भी नए मॉडल्स हैं। ऐसे में नेटवर्क विस्तार हमारी रणनीति का प्रमुख स्तंभ बना हुआ है।
आइकन निसान के डीलर प्रिंसिपल प्राज्या पांडेय ने कहा, पटना में इस नए आउटलेट की लॉन्चिंग के साथ बिहार में ब्रांड की मौजूदगी बढ़ाने में निसान मोटर इंडिया का सहयोगी बनना हमारे लिए गर्व की बात है। यह डीलरशिप ग्राहकों को विश्व स्तरीय रिटेल एवं सर्विस एक्सपीरियंस देने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है, जिसे निसान के मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और ग्राहकों को केंद्र में रखने की रणनीति से मदद मिलेगी। हम पटना एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को सेल्स एवं आफ्टर सेल्स सपोर्ट के उच्च मानकों के साथ सर्विस देने के लिए उत्साहित हैं।

इस सुविधा में 4,000 वर्ग फुट में फैला एक आधुनिक सेल्स शोरूम है, जिसमें 4 कारों के प्रदर्शन की क्षमता है। साथ ही, 14,000 वर्ग फुट में फैली पूर्णतः सुसज्जित सर्विस वर्कशॉप में 16 सर्विस बे हैं, जहाँ सर्विस और स्पेयर पार्ट्स सपोर्ट उपलब्ध कराया जाता है। निसान के ग्लोबल रिटेल स्टैंडर्ड के अनुरूप तैयार किए गए इस अत्याधुनिक आउटलेट में उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं दी गई हैं। साथ ही जानकार, प्रशिक्षित एवं उत्साही स्टाफ और सर्विस प्रोफेशनल्स नियुक्त किए गए हैं, जो ग्राहकों को प्रीमियम ऑनरशिप एक्सपीरियंस एवं बेहतर मूल्य देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
यह नेटवर्क विस्तार का कदम ऐसे महत्वपूर्ण समय में उठाया गया है, जबकि निसान भारतीय बाजार में मजबूत पकड़ बना रही है। नई निसान मैग्नाइट की लगातार सफलता ने इस विकास की नींव रखी है। अब नई निसान ग्रेवाइट की लॉन्चिंग से प्रमुख सेगमेंट में ब्रांड की मौजूदगी और मजबूत होगी। इस विस्तार के साथ निसान डीलरशिप डेवलपमेंट में लगातार निवेश और भारतीय ग्राहकों को बेहतर मूल्य देने के लक्ष्य के साथ ग्राहकों को केंद्र में रखने की पहल के माध्यम से भारतीय बाजार को लेकर अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को मजबूत कर रही है।

0 Response to "निसान मोटर इंडिया ने बिहार में अपने नेटवर्क का विस्तार किया, पटना में एक नया आइकन निसान शोरूम और वर्कशॉप खोला"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article