मौसम की मार: बिहार रूरल लीग के मैच 2 अप्रैल से होंगे शुरू
पटना, 28 मार्च: प्रतिकूल मौसम की स्थिति के चलते बिहार रूरल लीग के मैचों के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले यह मुकाबले 29 मार्च से शुरू होने वाले थे, लेकिन अब इन्हें स्थगित कर 2 अप्रैल से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
लीग के मीडिया प्रभारी रूपक कुमार ने बताया कि लगातार खराब मौसम को देखते हुए खिलाड़ियों की सुरक्षा और मैचों की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
वहीं, बिहार गवर्निंग काउंसिल के कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम के अनुसार, इस लीग में कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें तीन पूल में विभाजित किया गया है। फिलहाल एक पूल के मैच आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद अन्य पूलों के मुकाबले क्रमशः कराए जाएंगे।
प्रमुख टीमें
प्रतियोगिता में शामिल प्रमुख टीमों में पटना टाइगर, पटना बूस्टर, पटना न्यूलैब्स, पटना चैंप्स, पटना मास्टर्स, पटना हीरोज, पटना नाइट राइडर्स और पटना रेंजर्स शामिल हैं।
संशोधित मैच कार्यक्रम
2 अप्रैल 2026:
सुबह 9 बजे – पटना टाइगर vs पटना बूस्टर
दोपहर 1:30 बजे – पटना नवाब्स vs पटना चैंप्स
3 अप्रैल 2026:
सुबह 9 बजे – पटना मास्टर्स vs पटना हीरोज
दोपहर 1:30 बजे – पटना नाइट राइडर्स vs पटना रेंजर्स
4 अप्रैल 2026:
सेमीफाइनल मुकाबले (मैच 1 बनाम मैच 2 के विजेता, तथा मैच 3 बनाम मैच 4 के विजेता)
5 अप्रैल 2026:
सुबह 11 बजे – फाइनल मुकाबला
आयोजन स्थल
सभी मुकाबले पटना के नौबतपुर रोड स्थित पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, पीटमास दरियापुर मैदान में खेले जाएंगे।
आयोजन समिति को उम्मीद है कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न होगी।
0 Response to "मौसम की मार: बिहार रूरल लीग के मैच 2 अप्रैल से होंगे शुरू"
एक टिप्पणी भेजें