शुभम कुमार बने बिहार के JEE टॉपर – ALLEN का ऐतिहासिक परिणाम
पटना। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE में इस वर्ष ALLEN पटना के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। शुभम कुमार ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त कर बिहार टॉपर बनने का गौरव अर्जित किया है।
संस्थान के 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 40 से अधिक छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
प्रमुख परिणाम इस प्रकार हैं:
अमोद – 99.95 पर्सेंटाइल
सौरव कुमार वर्मा – 99.92 पर्सेंटाइल
श्यामली कुमारी – 99.91 पर्सेंटाइल
आदर्श कुमार – 99.86 पर्सेंटाइल
नलिन प्रभात – 99.85 पर्सेंटाइल
संस्थान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार परिणाम अद्यतन अभी भी जारी है, जिससे उच्च पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि लगभग 40% विद्यार्थी JEE Advanced के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।
ALLEN पटना ने मात्र दो वर्षों में बिहार में अपनी मजबूत शैक्षणिक उपस्थिति दर्ज कराते हुए यह सिद्ध कर दिया है कि सशक्त अकादमिक प्रणाली, अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट विश्लेषण एवं अनुशासित अध्ययन पद्धति के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर के परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। यह संस्थान का पहला प्रमुख बोर्ड परिणाम है, जिसने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है।
बिहार, झारखंड एवं मध्यप्रदेश के ज़ोनल हेड डॉ. विपिन योगी ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास, समर्पण और सही मार्गदर्शन का परिणाम है।
सेंटर हेड चेतन शर्मा ने कहा कि बिहार के विद्यार्थी यदि सही दिशा और अनुशासित वातावरण में अध्ययन करें तो वे प्रदेश में रहकर भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट परिणाम ला सकते हैं। संस्थान का उद्देश्य बिहार में ही श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है।
संस्थान ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र के लिए JEE, NEET एवं फाउंडेशन (कक्षा 6 से 10) में प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। सीमित सीटों के कारण इच्छुक विद्यार्थी शीघ्र पंजीकरण कराएं।
0 Response to "शुभम कुमार बने बिहार के JEE टॉपर – ALLEN का ऐतिहासिक परिणाम"
एक टिप्पणी भेजें