स्ट्रोक मरीजों के लिए पारस एचएमआरआई की बड़ी पहल, एडवांस केयर फ्री एम्बुलेंस सेवा शुरू

स्ट्रोक मरीजों के लिए पारस एचएमआरआई की बड़ी पहल, एडवांस केयर फ्री एम्बुलेंस सेवा शुरू

स्ट्रोक जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी के त्वरित इलाज की दिशा में पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल, पटना ने एक अहम उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल को स्ट्रोक रेडी हॉस्पिटल के रूप में पूरी तरह सुसज्जित किया गया है, जहां हर मिनट की अहमियत को ध्यान में रखते हुए ऑन-साइट एडवांस स्ट्रोक केयर फ्री एम्बुलेंस की सुविधा शुरू की गई है।

इसी कड़ी में गुरुवार को पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल, पटना में इमरजेंसी एरिया के समीप एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 30 ऐसे मरीज शामिल हुए, जिन्होंने अस्पताल में स्ट्रोक से संबंधित सफल उपचार और सर्जरी करवाई है।

अस्पताल में 24X7 इमरजेंसी सपोर्ट, एडवांस सीटी एवं एमआरआई इमेजिंग, स्ट्रोक रिस्पॉन्स प्रोटोकॉल, चौबीसों घंटे आईसीयू और न्यूरो रिहैबिलिटेशन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं दी जा रही है।  

इस अवसर पर *जोनल डाइरेक्टर अनिल कुमार* ने कहा कि “स्ट्रोक के मामलों में समय पर इलाज ही सबसे बड़ा जीवन रक्षक होता है। पारस एचएमआरआई अस्पताल में स्ट्रोक एडवांस केयर फ्री एम्बुलेंस शुरू होने से मरीजों को एक ही स्थान पर त्वरित, समन्वित और उच्चस्तरीय इलाज मिल सकेगा। हमारा लक्ष्य है कि स्ट्रोक से होने वाली मृत्यु और विकलांगता को न्यूनतम किया जा सके।”

कार्यक्रम में डायरेक्टर जेनेरल सर्जरी *डॉ. एए हई* , वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट *डॉ. अभिषेक* , न्यूरोसर्जरी विभाग चीफ कंसल्टेंट *डॉ. वीर अभिमन्यु पंडित* और विभागाध्यक्ष आपातकालीन (इमर्जेंसी) *डॉ. चंदन किशोर* ने भी स्ट्रोक के लक्षणों और समय पर उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में डॉ. हेमन्त,  डॉ. राम सागर राय,  डॉ. शहजादा, डॉ. राजेशआदि भी शामिल थे।  

*पारस एचएमआरआई के बारे में* 
पारस एचएमआरआई पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है। जून 2024 में एक्सेस किए गए एनएबीएच पोर्टल के अनुसार, पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना 2016 में एनएबीएच मान्यता प्राप्त करने वाला बिहार का पहला अस्पताल था। इस अस्पताल की बेड क्षमता 400 से ज्यादा की है, जिसमें 80 आईसीयू बेड शामिल हैं साथ ही 2 LINAC मशीन एंव PET-CT की सुविधा भी उपलब्ध है।

0 Response to "स्ट्रोक मरीजों के लिए पारस एचएमआरआई की बड़ी पहल, एडवांस केयर फ्री एम्बुलेंस सेवा शुरू"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article