कला संवाद' पत्रिका विभाग की गतिविधियों को आम लोगों के बीच लेकर जाएगा: माननीय मंत्री

कला संवाद' पत्रिका विभाग की गतिविधियों को आम लोगों के बीच लेकर जाएगा: माननीय मंत्री

-कला एवं संस्कृति विभाग की प्रथम त्रैमासिक पत्रिका 'कला संवाद' का विमोचन
-पत्रिका कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत सिद्ध होगी
-संवाद की सेतु साबित होगी पत्रिका 

पटना।कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार की प्रथम त्रैमासिक पत्रिका का आज विधिवत एवं गरिमामय समारोह में विमोचन किया गया। इस अवसर पर विभाग के माननीय मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद ने मुख्य रूप से पत्रिका का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार, कला सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की निदेशक श्रीमती रूबी, संग्रहालय के निदेशक श्री कृष्ण कुमार तथा विभाग की उप सचिव सुश्री कहकशां की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विमोचन के उपरांत माननीय मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद ने विभागीय पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पत्रिका त्रैमासिक स्वरूप में नियमित रूप से प्रकाशित की जाएगी, ताकि पाठकों तक विभाग की गतिविधियों एवं सांस्कृतिक प्रयासों की सतत जानकारी पहुँचती रहे।

उन्होंने कहा कि इस पत्रिका के प्रकाशन का उद्देश्य राज्य की समृद्ध विधाओं, लोक कलाओं तथा प्रतिभाशाली कलाकारों के योगदान को जन-जन तक पहुँचाना है, जिससे उनका मनोबल बढ़े और ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर कलाकार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर सकें।

माननीय मंत्री ने यह भी कहा कि यह पत्रिका कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत सिद्ध होगी तथा उन्हें अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन और विकास हेतु प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने लोक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय सभी कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
उक्त अवसर पर विभाग के सारे पदाधिकारी एवं अधिकारीगण मौजूद रहें।

0 Response to "कला संवाद' पत्रिका विभाग की गतिविधियों को आम लोगों के बीच लेकर जाएगा: माननीय मंत्री"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article