पाटलिपुत्र प्रगति के इनर व्हील क्लब ने राजीव नगर स्थित महावीर सीनियर सिटिजन हॉस्पिटल को लॉन्ग वेव थेरेपी मशीन दिया

पाटलिपुत्र प्रगति के इनर व्हील क्लब ने राजीव नगर स्थित महावीर सीनियर सिटिजन हॉस्पिटल को लॉन्ग वेव थेरेपी मशीन दिया

पाटलिपुत्र प्रगति के इनरव्हील क्लब के सदस्यों और क्लब की अध्यक्ष दीपिका गांधी ने राजीव नगर स्थित महावीर सीनियर सिटीजन हॉस्पिटल को लॉन्ग वेव थेरेपी मशीन दिया । उद्घाटन समारोह में सम्मानित मुख्य अतिथि जिला आईएस  श्रीमती विभा चरणपहाड़ी उपस्थित थीं। पूर्व अध्यक्ष नीतू बिरला ने इस सुंदर और सुव्यवस्थित अस्पताल का भ्रमण कराया। इस अवसर पर अस्पताल के विभागाध्यक्ष डॉ. निखिल, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सनी कुमार और डॉ. राहुल कुमार सिंह भी थे। क्लब की अध्यक्ष ने कहा इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के लिए दर्द प्रबंधन और फिजियोथेरेपी में सहायता करना है और हमलोगों को इस सार्थक कार्य का हिस्सा बनकर बहुत ही अच्छा लगा और उन्होंने कहा की हम लोग आगे भी यथासंभव मदद करने की कोशिश करेंगे।

0 Response to "पाटलिपुत्र प्रगति के इनर व्हील क्लब ने राजीव नगर स्थित महावीर सीनियर सिटिजन हॉस्पिटल को लॉन्ग वेव थेरेपी मशीन दिया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article