PMCH–गाँधी मैदान भूमिगत मेट्रो सुरंग निर्माण के कारण बाँकीपुर प्रधान डाकघर अस्थायी रूप से बंद, वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित
PMCH–गाँधी मैदान क्षेत्र में भूमिगत मेट्रो सुरंग के निर्माण कार्य के कारण सुरक्षा की दृष्टि से बाँकीपुर प्रधान डाकघर, पटना को दिनांक 12 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। यह निर्णय जिला प्रशासन, पटना एवं डाक विभाग के वरिष्ठत्म अधिकारीयों के निर्देशानुसार लिया गया है।
डाक विभाग द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में निम्नलिखित वैकल्पिक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं, ताकि आवश्यक सेवाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो—
बाँकीपुर प्रधान डाकघर से जुड़े बचत बैंक के आवश्यक कार्य 12.02.2026 से 14.02.2026 तक पटना यूनिवर्सिटी डाकघर में किए जाएंगे।
मेल संबंधित कार्य महेंद्रू उप डाकघर में अस्थायी रूप से संचालित किया जाएगा।
डाक विभाग आम जनता से अनुरोध करता है कि निर्धारित अवधि में अपनी आवश्यकता के अनुसार बाँकीपुर प्रधान डाकघर के नजदीक अवस्थित अन्य डाकघरों की सेवाओं का लाभ लें सकते हैं। डाक विभाग नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है और अस्थायी बंदी के दौरान भी आवश्यक सेवाएँ निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है।
वरीय अधीक्षक डाकघर, पटना प्रमंडल, पटना 800004
0 Response to "PMCH–गाँधी मैदान भूमिगत मेट्रो सुरंग निर्माण के कारण बाँकीपुर प्रधान डाकघर अस्थायी रूप से बंद, वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित"
एक टिप्पणी भेजें