कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए होगा “बिहार कैंसर कॉन्क्लेव-2026”
• 21 और 22 फरवरी को होगा दो दिवसीय आयोजन
• देशभर के प्रतिष्ठित डॉक्टर लेंगे हिस्सा
पटना। बिहार में कैंसर के प्रति जागरूकता और कैंसर से जुड़ी चिकित्सा सेवाओं में सुधार और नवाचारों पर विस्तृत चर्चा के लिए ''बिहार कैंसर कॉन्क्लेव-2026'' का आयोजन 21 और 22 फरवरी को ताज सिटी सेंटर, पटना में किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में देशभर के प्रतिष्ठित चिकित्सा विशेषज्ञ और कैंसर रोग के क्षेत्र में काम करने वाले डॉक्टर भाग लेंगे।
कैंसर के इलाज और निवारण के विषय में नवीनतम जानकारी साझा करने के उद्देश्य से आयोजित इस कॉन्क्लेव का नेतृत्व पारस एचएमआरआई, पटना के एचओडी और *डायरेक्टर मेडिकल ओंकोलॉजी डॉ. अभिषेक आनंद* कर रहे हैं। पारस हेल्थकेयर के *एम.डी डॉ. धर्मिंदर नागर, ग्रुप सीओओ विनित अग्रवाल, डॉ. एए हई* और *अनिल कुमार* जैसे प्रमुख विशेषज्ञ इस आयोजन में संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में कैंसर के उपचार के नवीनतम तरीकों पर चर्चा के साथ-साथ रोगियों के लिए उपलब्ध आधुनिक सेवाओं और चिकित्सा प्रक्रियाओं पर भी विचार किया जाएगा। बिहार में कैंसर का इलाज पहले की तुलना में बेहतर हुआ है जिसमें पारस कैंसर सेंटर का योगदान बहुत अहम है।
इस संबंध में पारस हेल्थ के *जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार* ने बताया कि पारस एचएमआरआई आमलोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बनाने के लिए समय समय पर कई कार्यक्रम करता रहा है। इसी कड़ी में बिहार कैंसर कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि इस पहल से बिहार में कैंसर के निदान और इलाज की गुणवत्ता में एक नया आयाम जुड़ेगा। साथ ही बताया कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन के लिए *माननीय मुख्य मंत्री श्री नीतीश कुमार जी* को आमंत्रित किया गया है।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में डायरेक्टर जेनेरल सर्जरी *डॉ. ए.ए हई* , एचओडी एंव डायरेक्टर रेडिएशन ओंकोलॉजी *डॉ. शेखर केसरी* ने भी अपनी-अपनी बातें रखी।
इस कॉन्क्लेव में देशभर के प्रतिष्ठित चिकित्सा विशेषज्ञ और कैंसर रोग के क्षेत्र में काम करने वाले डॉक्टर जैसे निदेशक टाटा मेमोरियल मुम्बई डॉ. कुमार प्रभास, दिल्ली से डॉ. आर.रंगा राव, मुम्बई से डॉ. राजेश मिस्त्री, मुम्बई से डॉ. कुनाल गोयल, कोलकता से डॉ. पी.एन.महापात्रा, मुम्बई से डॉ. एस.एच. आडवानी, मुम्बई से अनिल डीक्रूज, दिल्ली से डॉ. विनीत तलवार, जमशेदपुर से डॉ. तामोजीत चौधरी, दिल्ली से डॉ. राजा प्रमाणिक और हैदराबाद से डॉ. दीपक कोपक्का आदी भी भाग लेंगे।
*पारस एचएमआरआई के बारे में*
पारस एचएमआरआई पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है। जून 2024 में एक्सेस किए गए एनएबीएच पोर्टल के अनुसार, पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना 2016 में एनएबीएच मान्यता प्राप्त करने वाला बिहार का पहला अस्पताल था। इस अस्पताल की बेड क्षमता 400 से ज्यादा की है, जिसमें 80 आईसीयू बेड शामिल हैं साथ ही 2 LINAC मशीन एंव PET-CT की सुविधा भी उपलब्ध है।
0 Response to "कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए होगा “बिहार कैंसर कॉन्क्लेव-2026”"
एक टिप्पणी भेजें