बेस्ट प्वाइन्ट पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्ष एवं उल्लास के साथ सम्पन्न

बेस्ट प्वाइन्ट पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्ष एवं उल्लास के साथ सम्पन्न

बेस्ट प्वाइन्ट पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव मजिस्ट्रेट कॉलोनी कम्युनिटी हॉल, पटना के प्रांगण में हर्ष एवं उल्लास के साथ सम्पन्न । झूम उठे दर्शक 'वेस्ट प्वाइन्ट पब्लिक स्कूल' के बच्चों द्वारा किए गए रंगारंग कार्यक्रम से ।

आज दिनांक 14/02/2026 (शनिवार) को वेस्ट प्वाइन्ट पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह का उद्घाटन माननीय जनाब अरशद अहमद, निदेशक मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी, सूरज सिन्हा एवं विजय सिंह के कर कमलों द्वारा मजिस्ट्रेट कालनी कम्युनिटी हॉल, पटना के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। सरस्वती वंदना के साथ आरम्भ हुए कार्यक्रमों के प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने स्वागत गान देशभक्ति गान मनमोहक संगीत नाटक, चित्राकर्षक भाव नृत्य एवं हृदयग्राही भावभरी नाटिका की सफल एवं प्रशंसनीय प्रस्तुति की। नर्सरी के बच्चों ने 'बेवी डांस' तथा 'ब्राजील डांस' से दर्शकों का मन मोह लिया। 'स्वागतम स्वागतम एवं हम भविष्य है भारत के बच्चे है गानों द्वारा सृष्टि, सुधिका, चाँदमुनी एवं शिबाली ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया जिसमें उत्कृष्ट वाद्य कलाकारों का पूरा सहयोग रहा। नृत्य में शिवाली, चंदा, पलक, निष्ठा, दुर्गा, रागिनी, रत्ना, जूली एवं कृति ने भी अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन कर अनायास ही सयों को अपनी ओर आकृष्ट किया। विद्यालय के बच्चों ने एक नाटक प्रस्तुत किए "अकबर एण्ड वाशरमैन" तथा 'हग कौन सा भारत चाहते हैं' इनतें बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी विशेष योग्यता एवं देश भक्ति का परिचय दिया। डॉस का निर्देशन शहनाज, पूजा, अदिति, सुहानी एवं शिवाली ने किया।

इस समारोह में मुख्य अतिथि पद को सुशोभित करते हुए माननीय जनाब अरशद अहमद, निदेशक मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी, श्री विजय कुमार सिन्हा, हैप्पी हाई स्कूल, श्री डा० डी० के सिंह अध्यक्ष बिहार पब्लिक स्कूल एण्ड चिल्ड्रेन वेल्फेयर एसोसिएशन एवं सूरज सिन्हा, Ex- MLA Candidate. ने अपने संबोधन में कहा, कि शिक्षा में उत्तरोत्तर गुणात्मक विकास के साथ साथ भावी जीवन की सर्वांगीण सम्पूर्णता के लिए ऐसे कार्यक्रमों का होना अत्यावश्यक है। शिक्षा के साथ साथ कला, खेल तथा अनुशासन में बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्य अतिथि द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया गया। सभी गणमान्य अतिथियों ने अपने संवोधन में बच्चों में कला एवं शिक्षा के विकास के लिए विद्यालय के शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं शिक्षा के प्रति समर्पित शिक्षाविद् निदेशक डा० एस० एम० सोहैल एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य एस० एम० जीशान की भूरि भूरि प्रशंसा की। साथ ही समस्त विद्यालय परिवार को शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

डा० एस० एम० सोहैल निदेशक वेस्ट प्वाइन्ट पब्लिक स्कूल आशियाना दीधा रोड पटना।

0 Response to "बेस्ट प्वाइन्ट पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्ष एवं उल्लास के साथ सम्पन्न"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article