सीनियर विमेंस वन डे ट्रॉफी प्लेट : अपूर्वा की पारी ने बिहार को मेघालय के खिलाफ़ 133 रनों से दिलाई प्रभावी जीत।

सीनियर विमेंस वन डे ट्रॉफी प्लेट : अपूर्वा की पारी ने बिहार को मेघालय के खिलाफ़ 133 रनों से दिलाई प्रभावी जीत।

सीनियर विमेंस वन डे ट्रॉफी प्लेट के तहत खेले गए महिला लिस्ट-ए मुकाबले में बिहार महिला क्रिकेट टीम ने मेघालय के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 133 रन की निर्णायक जीत दर्ज की। यह मुकाबला भुवनेश्वर के के आईआईटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 233 रन का स्कोर खड़ा किया।

बिहार की पारी में अपूर्वा कुमारी ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 146 गेंदों में 99 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनके साथ कप्तान प्रगति सिंह ने 37 रन और अक्षरा गुप्ता ने तेज शुरुआत करते हुए 31 रन का योगदान दिया। निचले क्रम में पी प्रिया ने उपयोगी 24 रन जोड़कर स्कोर को प्रतिस्पर्धी स्तर तक पहुंचाया।

233 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेघालय की टीम बिहार के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने 50 ओवर में 8 विकेट पर 100 रन ही बना सकी। बल्लेबाजी में सुरीति ने सबसे अधिक 20 रन की पारी खेली तथा एम. सिंह ने 14 रन टीम के लिए बनाया। 
बिहार की ओर से वैदेही यादव ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट झटके। जूली कुमारी और रचना सिंह ने 2-2 विकेट हासिल कर मेघालय की बल्लेबाजी की गति को लगातार नियंत्रित रखा। इसके अलावा पी. प्रिया ने किफायती स्पेल डालते हुए मध्यक्रम पर दबाव बनाए रखा।

मैच के दौरान बिहार की फील्डिंग भी सटीक रही, जिससे मेघालय के बल्लेबाजों पर अतिरिक्त दबाव बना। इस जीत के साथ बिहार महिला टीम ने प्लेट ग्रुप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है और टीम का आत्मविश्वास आगामी मुकाबलों के लिए बढ़ा है।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने इस मुकाबले में मिली जीत पर बिहार महिला टीम को बधाई दी है। यह टीम की लगातार तीसरी जीत है, जो खिलाड़ियों के समन्वित और अनुशासित प्रयास को दर्शाती है। एसोसिएशन ने आगामी मुकाबले के लिए टीम को शुभकामनाएं देते हुए इसी लय को बनाए रखने की अपेक्षा जताई है।


*Match Details*
Tournament: SENIOR WOMENS ONE DAY TROPHY PLATE
Match: Bihar vs Meghalaya
Toss: Bihar won the Toss and elected to bat
Venue: KIIT Cricket Stadium, Bhubaneshwar
On-Field Umpires: Vikas Deswal, Jishnu Ajith
Referee: Nama Eknath Khobragade
*Result: Bihar Won By 133 Runs*
*Player Of The Match: Apurva Kumari (Bihar)*

0 Response to "सीनियर विमेंस वन डे ट्रॉफी प्लेट : अपूर्वा की पारी ने बिहार को मेघालय के खिलाफ़ 133 रनों से दिलाई प्रभावी जीत।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article