वेस्ट प्वाइंट पब्लिक स्कूल में कक्षा दशम के छात्रों का विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया।
दिनांक 07 फरवरी को वेस्ट प्वाइंट पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में कक्षा दशम के बच्चों का विदाई समारोह नवम क्लास के बच्चों ने धूमधाम से मनाया। नवम क्लास के छात्रों ने एक से एक बेहतरीन गाने, डांस, कविता और नाटक प्रस्तुत किया। ऑडिटोरियम में बैठे हुए सभी शिक्षक एवं बच्चों ने इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का पूरा आनंद उठाया।
अंत में बच्चों ने शिक्षकों से आशीर्वाद लिया। डायरेक्टर डॉ एस एम सोहैल ने सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप एक तोहफा दिया और बच्चों को अच्छे अंक लाने के लिए आशीर्वाद दिया।
0 Response to "वेस्ट प्वाइंट पब्लिक स्कूल में कक्षा दशम के छात्रों का विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया।"
एक टिप्पणी भेजें