108 कुण्डीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, सभी के जीवन में सुख और समृद्धि की कामना की
*बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का पूर्णिया पहुंचने पर जोरदार स्वागत*
पटना, 10 दिसंबर। बिहार भाजपा के अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल आज पूर्णिया पहुंचे। यहां वे ऐतिहासिक रंगभूमि मैदान में आयोजित 108 कुण्डीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए।
भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल गायत्री महायज्ञ में समाज के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में समृद्धि, सुख और शांति का प्रकाश बना रहे और सबके लिए मंगल एवं कल्याण के मार्ग प्रशस्त हों, इसकी कामना की।
उन्होंने यज्ञ में शामिल होने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यह पावन और मंगलकारी कार्य में सहभागिता एक दिव्य और प्रेरणादायी रहा। इस पावन अनुष्ठान में शामिल होकर मन को विशेष शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के पूर्णिया पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने स्वागत से भावुक होते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं से मिले सम्मान ने मन को गहराई तक स्पर्श किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा, "आप सभी का अपार स्नेह, अपनापन और संगठन के प्रति समर्पण मेरी जनसेवा की भावना को और अधिक दृढ़ एवं प्रेरित करता है। कार्यकर्ताओं का अटूट विश्वास हमें समाज और प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है। पूर्णिया की यह ऊष्मा और उत्साह सदैव स्मरणीय रहेंगे।"
0 Response to "108 कुण्डीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, सभी के जीवन में सुख और समृद्धि की कामना की"
एक टिप्पणी भेजें