18 सितंबर से शुरू होगा एनडीए के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का पांचवां चरण

18 सितंबर से शुरू होगा एनडीए के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का पांचवां चरण

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की अपार सफलता से घबराया हुआ है विपक्ष - उमेश सिंह कुशवाहा
आधी आबादी का एनडीए की ओर स्पष्ट रुझान ‘मिशन 225’ के लिए शुभ संकेत - डाॅ. दिलीप जयसवाल
पटना, 14 सितम्बर 2025
        रविवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी 18 सितंबर से आरंभ होने वाले पांचवें चरण के एनडीए विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की औपचारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर जद (यू) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा के मा0 प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जयसवाल, लोजपा (आर) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी, हम (से) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अनिल कुमार, रालोमो के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन चैधरी ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सम्मेलन की विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ,  मुख्यसचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, माननीय विधान पार्षद श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, श्री वासुदेव कुशवाहा एवं श्री अनिल कुमार मौजूद रहे।  

     इस मौके पर श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश में एनडीएमय माहौल बन चुका है, उससे यह प्रतीत होता है कि एनडीए गठबंधन 2025 में 225 सीटें जीतने के निर्धारित लक्ष्य से भी बड़ी सफलता दर्ज करेगा। हर जगह की तस्वीर यह संदेश दे रही है कि आगामी विधानसभा चुनाव का जनादेश पहले से ही एनडीए के पक्ष में तय हो चुका है। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की जोड़ी के प्रति जनता में अटूट विश्वास और उत्साह देखने को मिल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की अपार सफलता देखकर विपक्ष पूरी तरह से घबराया हुआ है।


       

   डाॅ0. दिलीप जयसवाल ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलनों में महिलाओं की दमदार उपस्थिति एनडीए के लिए एक अत्यंत शुभ और सकारात्मक संकेत है। इसका मुख्य कारण माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए अनूठे और दूरगामी कार्य हैं, जिनका असर आज हर गांव-गांव में स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष विकास के मुद्दों पर बहस करने के बजाय केवल इधर-उधर की बातें कर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहा है।

     श्री राजू तिवारी ने कहा कि पांचों दलों के एनडीए कार्यकर्ताओं में जो एकजुटता देखने को मिल रही है, वह वास्तव में अद्भुत है। पूरे जनमानस में जबरदस्त उत्साह व्याप्त है। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए ने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, ‘‘2025 में 225 - फिर से नीतीश’’ वह आसानी से प्राप्त होगा।

     डाॅ0 अनिल कुमार ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली और महिला रोजगार योजना जैसे ऐतिहासिक निर्णयों से जनता में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मा0 प्रधानमंत्री और मा0 मुख्यमंत्री के प्रति आम जनता का अपार समर्थन है।

     श्री मदन चैधरी ने कहा कि एनडीए पूरी मजबूती से ‘2025 में 225 -फिर से नीतीश’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है और आगामी चुनाव में निश्चित रूप से एनडीए गठबंधन ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा।




                          

0 Response to "18 सितंबर से शुरू होगा एनडीए के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का पांचवां चरण"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article