कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को ‘जननायक’ घोषित करना असली जननायक कर्पूरी ठाकुर की महत्ता का घोर अपमान - उमेश सिंह कुशवाहा

कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को ‘जननायक’ घोषित करना असली जननायक कर्पूरी ठाकुर की महत्ता का घोर अपमान - उमेश सिंह कुशवाहा

  बिहार जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘जननायक’ घोषित करना, असली जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की महत्ता और देश एवं बिहार के अतिपिछड़े समाज का घोर अपमान है।

     प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवाद के पुरोधा श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी, संघर्ष और सेवा का प्रतीक रहा, जबकि राहुल गांधी चांदी के चम्मच लेकर जन्मे और परिवारवाद के पेराशूट से सीधे राजनीति में उतरे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी के राजनीतिक शब्दकोष में संघर्ष और सेवा का कोई स्थान नहीं, और शायद उन्हें ‘जननायक’ की असली परिभाषा भी ज्ञात नहीं होगी।

श्री कुशवाहा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं। उन्होंने आजीवन शोषित और वंचित समाज के हकों की लड़ाई लड़ते हुए सामाजिक न्याय का प्रतीक बनकर इतिहास में अपनी अमिट छवि छोड़ी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हर बिहारवासी कर्पूरी ठाकुर पर गर्व करता है, और ऐसे में उनके मान-सम्मान से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ किसी भी सूरत में सहन और स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी ओछी राजनीति करने वालों को सूबे की जनता आगामी चुनाव में करारा और मुहतोड़ जवाब अवश्य देगी।

     प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि यह जगजाहिर है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग को कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने बार-बार ठुकराया, जो यह स्पष्ट करता है कि देश के महापुरुषों के प्रति कांग्रेस का असली चरित्र क्या है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 2024 में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने ऐतिहासिक निर्णय लिया।



                          

0 Response to "कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को ‘जननायक’ घोषित करना असली जननायक कर्पूरी ठाकुर की महत्ता का घोर अपमान - उमेश सिंह कुशवाहा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article